फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हॉट मॉडल लेगी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री, अब जसलीन का क्या होगा

Sat, 29 Sep 2018 07:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Scarlett Rose will enter the bigg boss house as wild card
tv show

टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' फेम स्कारलेट रोज अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि वह बिग बॉस 12 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगी। बता दें कि बिग बॉस में स्कारलेट के पहले ना चुने जाने पर उनके फैन्स बहुत नाराज हो गए थे। वह इस शो में अपने दोस्त रियान पीटरसन संग एंट्री लेंगी। सूत्रों के मुताबिक स्कारलेट पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली कंटेस्टेंट चुन ली गई हैं। वह इस हफ्ते घर में एंट्री कर लेंगी। बता दें कि स्कारलेट ने अपना सामान भी पैक कर लिया है और लोनावाला (बिग बॉस हाउस) के लिए निकल चुकी हैं।

Scarlett Rose will enter the bigg boss house as wild card
सलमान खान और ढिंचैक पूजा

बता दें कि पिछले सीजन में इंटरनेट सेंसेशन ढिंचैक पूजा ने घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी लेकिन वह जल्द ही घर से बेघर हो गई थीं। शायद ही आपको पता हो कि ढिंचैक पूजा को सीधे घर में ना ले जाकर वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में भेजा गया था। ये मेकर्स का शो को हिट करने का बड़ा हथकंडा माना जाता है। ऐसा तब किया जाता है जब शो में कुछ भी दिलचस्प ना हो रहा हो और शो की टीआरपी लगातार गिर रही हो। इसी कारण सीजन 12 को देखते हुए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की जरूरत आन पड़ी है।

Scarlett Rose will enter the bigg boss house as wild card
jasleen matharu

फिलहाल घर में जसलीन मथारू ही अकेली ऐसी कंटेस्टेंट हैं जिन पर बिग बॉस के दर्शकों की नजर बनी रहती है। ऐसे में दर्शकों को इस बात का इंतजार रहता है कि जसलीन शो में कुछ ऐसा करें जिससे शो में उनकी दिलचस्पी बढ़े। लेकिन शो के 13 दिन के खेल के हिसाब से देखा जाए तो अभी तक घर में जसलीन ने ऐसा कोई कारनामा नहीं किया है जिससे दर्शकों का उनपर लगातार ध्यान बना रहे। मगर अब स्कारलेट के आ जाने से जसलीन को अपने को आगे रखने के लिए दांव खेलने ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scarlett Rose will enter the bigg boss house as wild card
TV Show

वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई रोमिल-निर्मल की जोड़ी में से किसी एक को यह तय करना होगा कि कौन बाहर जाना चाहता है। यह जानकारी द खबरी के ट्वीट से मिली है। फिलहाल ये जोड़ी घर में काल कोठरी की सजा भुगत रही है। लेकिन घर में इस जोड़ी के खेल के मुताबिक, रोमिल, निर्मल के मुकाबले अच्छा खेल रहे हैं। ऐसे में दोनों में यह तय हुआ है कि निर्मल घर को छोड़कर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Scarlett Rose will enter the bigg boss house as wild card
bigg boss 12

आपको बता दें कि शो के दूसरे हफ्ते में जिन कंटेस्टेंट्स को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है उनमें एकल कंटेस्टेंट दीपिका और करणवीर का नाम शामिल है और वहीं जोड़ीदार में दोनों कॉमनर जोड़ी निर्मल-रोमिल और कृति-रोशमी शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed