छोटे पर्दे पर अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री शमा सिकंदर किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। अभिनेत्री को इन दिनों सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों से जुड़ते देखा जाता है। इसी कड़ी में शमा ने बड़े खुलासे से हर किसी को हैरान कर दिया है। शमा सिकंदर को स्वाइन फ्लू हुआ था। हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में अभिनेत्री ने याद किया कि कैसे दवा और बेडरेस्ट के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था, फिर उन्हें ओजोन थेरेपी से मदद मिली।
Shama Sikander: स्वाइन फ्लू के चपेट में आईं शमा सिकंदर, 10 दिन के बेड रेस्ट के बाद साझा किया हेल्थ अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
43 वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए दिखाया कि कैसे वह ओजोन थेरेपी ले रही हैं। उन्होंने लक्षणों की तुलना कोविड से करते हुए कहा कि उन्हें खांसी और तेज बुखार था, जो कई दिनों तक कम नहीं हुआ। उन्होंने फ्लू की दवा भी ली और उन्हें 10 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई। इन सबके बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और वह कमजोर महसूस करने लगीं। इसके बाद उन्होंने ओजोन थेरेपी की वकालत करते हुए कहा कि इससे उन्हें बेहतर होने में मदद मिली।
शमा सिकंदर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'इस तरह मैंने अपनी स्वाइन फ्लू की कमजोरी और खांसी को अलविदा कहा। यह कोई विज्ञापन नहीं है। यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है जिसे मैं आज यहां साझा कर रही हूं, अगर आप या आपके परिवार का कोई भी सदस्य फ्लू के सामान्य लक्षणों को महसूस कर रहा है तो इस थेरेपी से मदद मिल सकती है क्योंकि इससे मुझे मदद मिली।'
Ram Charan: कोंडा सुरेखा के विवादित बोल पर राम चरण ने दी प्रतिक्रिया, बताया गैर-जिम्मेदार और निराधार बयान
View this post on Instagram
A post shared by Shama Sikander (@shamasikander)
शमा सिकंदर ने आगे जोड़ा, 'अपने शरीर के लिए कुछ भी करने से पहले फिर से अपना शोध करें। स्वास्थ्य आपके लिए सबसे बड़ा धन है। मैं आप सभी के सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।' शमा सिकंदर को 'ये मेरी लाइफ है', 'सीआईडी', 'बाटलीवाला हाउस नंबर 43', 'बाल वीर' और 'मन में है विश्वास' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में उनकी मुख्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
Devara Hindi Collection: हिंदी पट्टी में जूनियर एनटीआर की 'देवरा' की हालत खस्ता, साउथ की इन फिल्मों से खाई मात
शमा सिकंदर मिनी-सीरीज 'माया: स्लेव ऑफ हर डिजायर्स' में भी दिखाई दी हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो, शमा ने 14 मार्च 2022 को अमेरिकी बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से शादी की। जोड़े ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से गोवा में धूमधाम से शादी रचाई थी। शमा इन दिनों पर्दे से दूर अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हैं और इसकी झलकियां समय-समय पर इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं।
Usha Jadhav: फिल्मी है उषा जाधव की कहानी, पिछड़े वर्ग से आने वाली वो लड़की, जो ट्रैवल एजेंट से बन गई अभिनेत्री