फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस ने लगाया इस अभिनेत्री की शादी पर ग्रहण, चार साल पहले की थी सगाई

Fri, 22 May 2020 12:30 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 22 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
shama sikander wedding plans stuck during lockdown
शमा सिकंदर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

टीवी और फिल्मों की अभिनेत्री शमा सिकंदर की शादी पर भी कोरोना वायरस ने ग्रहण लगा दिया है। दुनियाभर में लॉकडाउन लागू होने से पहले शमा की उनके मंगेतर जेम्स मिलिरॉन के साथ सितंबर में शादी होने की तैयारियां पुरजोर से चल रही थीं लेकिन इस अमेरिकन बिजनेसमैन के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए अभी शमा को और इंतजार करना होगा क्योंकि कोरोना वायरस की वजह से मजबूरन उन्हें यह शादी आगे खिसकानी पड़ रही है।

shama sikander wedding plans stuck during lockdown
जेम्स और परिवार के बच्चों के साथ शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

एक साल तक एक दूसरे के साथ प्रेम संबंधों में रहने के बाद शमा और जेम्स ने वर्ष 2016 में सगाई की थी। शमा ने बताया, 'हमारी सितंबर के अंत में डेस्टिनेशन वेडिंग करने की योजना थी और शादी की जगह वगैरह भी लगभग फाइनल हो ही चुकी थी लेकिन जब दुनिया में इस महामारी ने दस्तक दी तो फिर सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। हम दोनों के ही परिवार इस महत्वपूर्ण दिन की तैयारियां पूरे जोर-शोर से कर रहे थे।'

shama sikander wedding plans stuck during lockdown
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

जेम्स के परिवार के बारे में बताते हुए शमा ने कहा, 'जेम्स का परिवार कहीं बाहर आता जाता नहीं है इसलिए उनके पास पासपोर्ट भी नहीं था। हमने उनके पासपोर्ट के लिए कागजी कार्यवाही शुरू करवाई लेकिन फिलहाल उस काम को भी रोक दिया गया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
shama sikander wedding plans stuck during lockdown
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

शमा आगे बताती हैं कि 'मौजूदा हालात को देखते हुए लग नहीं रहा कि ऐसे माहौल में उनका देश के बाहर यात्रा करना ठीक रहेगा। कोरोना वायरस ने हमारी जिंदगियों को बदल के रख दिया है। हम बस अपने आस-पास के लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। शादी जब होनी होगी, तब हो जाएगी।'

विज्ञापन
shama sikander wedding plans stuck during lockdown
शमा सिकंदर - फोटो : सोशल मीडिया

यह प्रेमी जोड़ा जेम्स के माता-पिता को लेकर बहुत परेशान है क्योंकि अमेरिका के हालात भारत से भी बदतर हैं। शमा कहती हैं, 'जेम्स मेरे साथ मुंबई में हैं जबकि उसके माता-पिता अमेरिका में अकेले हैं। हमें उनकी चिंता है। वह बूढ़े हैं और जेम्स के पिताजी पिछले चार महीने से ठीक भी नहीं हैं। हालांकि हम लगातार उनके हाल-चाल ले रहे हैं।' शमा सिकंदर टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्हें 'यह मेरी लाइफ है' जैसे शो के लिए जाना जाता है। 

लॉकडाउन में सफाई करते समय भूमि पेडनेकर के हाथ लगा ‘खजाना’
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed