सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sharad Kelkar: 19 साल की लड़की से रोमांस कर रहे 46 साल के शरद केलकर, बोले- ‘लोगों को जो कहना है कहें..’

Kiran Jain किरण जैन
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:00 AM IST
सार

शरद केलकर को बतौर अभिनेता पहचान टीवी सीरियल्स के जरिए मिली। इसके बाद वह फिल्मों में सक्रिय हुए और अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। एक बार फिर से टीवी सीरियल ‘तुम से तुम तक’ में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं। अमर उजाला से हालिया बातचीत में शरद केलकर ने सीरियल ‘तुम से तुम तक’ के बारे में कई बातें साझा की।

विज्ञापन
Sharad Kelkar Starring Serial Tum Se Tum Tak Talk About His Role And Tv Comeback
सीरियल 'तुम से तुम तक' में शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar

टीवी की दुनिया में दोबारा लौटे शरद केलकर इन दिनों अपने नए शो ‘तुम से तुम तक’ को लेकर चर्चा में हैं। शो में उनका किरदार 46 साल के एक बिजनेस मैन का है, जो 19 साल की लड़की (निहारिका चौकसे) से प्यार करता है। इस 27 साल की उम्र के फासले को लेकर उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। इस बारे में शरद केलकर का क्या कहना है? इस सीरियल का हिस्सा वह क्यों बने? जानिए। 

Trending Videos
Sharad Kelkar Starring Serial Tum Se Tum Tak Talk About His Role And Tv Comeback
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां हर कोई अपनी राय थोपता है
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत के दौरान शरद केलकर ने नए सीरियल को लेकर हो रही आलोचना, विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'आजकल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां हर कोई अपनी राय थोपता है। किसी को कुछ पसंद आता है, किसी को नहीं, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता।' शरद केलकर आगे कहते हैं, 'मैं एक एक्टर हूं और मुझे जो रोल मिला है, मैं उसे निभा रहा हूं। अगर यही चीज रियल लाइफ में होती, तब भी शायद मुझे फर्क नहीं पड़ता। ये सिर्फ एक किरदार है, कोई असल जिंदगी की कहानी नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sharad Kelkar Starring Serial Tum Se Tum Tak Talk About His Role And Tv Comeback
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम @sharadkelkar

फोन का सही इस्तेमाल कीजिए
शरद ने आलोचकों को सलाह देते हुए कहा, 'आपके परिवार ने मुश्किल से आपको मोबाइल फोन दिलाया है, तो उसका सही इस्तेमाल कीजिए। कुछ अच्छा कीजिए, पॉजिटिव सोचिए। सोशल मीडिया पर निगेटिव बातें फैलाने से किसी का भला नहीं होता।'

Sharad Kelkar Starring Serial Tum Se Tum Tak Talk About His Role And Tv Comeback
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar

इंसान पहले नेगेटिव चीज़ों की तरफ आकर्षित होता है
शरद केलकर के अनुसार, 'ये इंसान की फितरत है कि वह पहले नेगेटिव चीजों की तरफ आकर्षित होता है। लेकिन हमें सोचना चाहिए कि हम अपनी जिंदगी में पॉजिटिव रहना चाहते हैं या नेगेटिविटी में उलझे रहना चाहते हैं।' 

विज्ञापन
Sharad Kelkar Starring Serial Tum Se Tum Tak Talk About His Role And Tv Comeback
शरद केलकर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkelkar
कहानी सिर्फ रोमांस नहीं, सोच का टकराव भी दिखाती है
शरद यह भी बताते हैं कि शो के मेकर्स का कहना है कि ‘तुम से तुम तक’ सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह दो पीढ़ियों की सोच, समाज की मानसिकता और रिश्तों की जटिलताओं को भी सामने लाता है। उम्र के फासले पर उठ रहे सवालों को लेकर मेकर्स जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed