{"_id":"5e7c44068ebc3e76951fc95c","slug":"shehnaaz-kaur-gill-first-reaction-on-relationship-with-sidharth-shukla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिद्धार्थ शुक्ला से रिश्ते पर शहनाज का बड़ा खुलासा, बोलीं- हां, मैं रिलेशनशिप में हूं लेकिन...'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'सिद्धार्थ शुक्ला से रिश्ते पर शहनाज का बड़ा खुलासा, बोलीं- हां, मैं रिलेशनशिप में हूं लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Kaur Gill) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की जोड़ी सुपरहिट है। ये बात इन दोनों ने एक बार फिर से साबित कर दी है। इन दोनों का हाल ही में वीडियो गाना रिलीज हुआ जो कुछ ही घंटों में ट्रेंड में आ गया। इस बीच शहनाज से सिद्धार्थ और उनके वीडियो के अलावा रिश्ते के बारे में भी पूछा गया। इस दौरान शहनाज ने अपने और सिद्धार्थ के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : voot
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने ये बातें कहीं। इंटरव्यू के दौरान शहनाज से सिद्धार्थ और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। जवाब में शहनाज ने कहा- 'हां, मैं रिलेशनशिप में हूं सिद्धार्थ के साथ लेकिन एक दोस्त की तरह। मैं पहले भी कह चुकी हूं कि मैं उनसे प्यार करती हूं वो मेरी बहुत परवाह करते हैं। मैं उस दिन का इंतजार नहीं कर रही हूं जब वो मुझसे कहें मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।'
3 of 5
sidharth shukla, shehnaz gill
- फोटो : social media
शहनाज ने आगे कहा- 'वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और मैं उन्हें दोस्त के तौर पर बिल्कुल भी खोना नहीं चाहती। वैसे भी लव रिलेशनशिप कहां चलते हैं लंबे वक्त के लिए। सिद्धार्थ के प्रति मेरा आकर्षण भी है और प्यार भी लेकिन उधर से ऐसा कुछ नहीं मिला। हम लोग हमेशा दोस्त रहेंगे। ये जरूरी नहीं है कि रिलेशनशिप ही हो।'
जब शहनाज से पूछा गया कि कुछ दिन बाद अगर सिद्धार्थ उन्हें रिलेशनशिप में आने को कहें तो उनका जवाब क्या होगा? शहनाज ने इस पर कहा- 'मुझे नहीं पता कि वो कहेंगे या नहीं। अगर बोलेगा तो हां ठीक है लेकिन अभी मैं ऐसा कुछ भी नहीं सोच रही हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
Bhula Dunga
- फोटो : file photo
अपने वीडियो गाने के बारे में बात करते हुए बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी ने कहा- 'लोग सिडनाज को प्यार करते हैं। इसलिए मुझे उम्मीद थी कि ये अच्छा जाएगा। ये उम्मीद नहीं थी कि कुछ ही देर में इतना अच्छा रिस्पांस मिलेगा।' आपको बता दें, सिद्धार्थ और शहनाज का ये वीडियो गाना 25 मार्च को रिलीज हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।