'मुझसे शादी करोगे' शो से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये शो टीआरपी के मामले में कुछ खास नहीं कर पाया। इस शो में शहनाज और पारस अपने लिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढने आए थे। यह शो फिलहाल बंद हो गया है जिसकी जगह पर फिर से 'बिग बॉस 13' का रिपीट टेलीकास्ट किया गया है। अपने आप को शो में देखने के बाद 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी शहनाज कौर गिल ने ऐसी बात कह दी जिसे जानने के बाद आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा।
Bigg Boss 13 का रिपीट देखने के बाद शहनाज का बयान, बोलीं- 'शर्मिंदगी होती है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहनाज इस वक्त 'बिग बॉस 13' का रिपीट शो देखकर समय बिता रही हैं। हाल ही में शहनाज से 'बिग बॉस' शो को लेकर उनकी राय पूछी गई। जवाब में शहनाज ने कहा- 'मैं इसे लगातार देख रही हूं। हर किसी को यह जानना चाहिए कि लोग उन्हें क्यों पसंद और नापसंद करते हैं। कई बार शो देखकर मुझे शर्मिंदगी होती है कि मैंने ये सब किया लेकिन ये जरूरी भी था।'
शहनाज को इस शो से ही लोकप्रियता मिली। इससे पहले वो पंजाब इंडस्ट्री का जाना माना नाम थीं। 'बिग बॉस' में आने के बाद उन्होंने मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाई। इसके साथ ही उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती भी दर्शकों को खूब पसंद आई।
यहां तक कि सोशल मीडिया पर #Sidnaaz भी ट्रेंड करने लगा था। इन दोनों की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इनका हाल ही में एक वीडियो गाना रिलीज हुआ है। ये वीडियो चर्चा में आ गया। इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली।
सिद्धार्थ और शहनाज को लेकर हाल ही में बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगी अबु मलिक ने एक दावा भी किया था। 'द खबरी' अकाउंट से एक वीडियो साझा किया गया था। ये वीडियो 'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी अबु मलिक का था। अबु शो में शहनाज और सिद्धार्थ दोनों के करीबी थे। इस वीडियो में अबु ने दावा किया था- 'ये दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। जो भी आप लोगों ने देखा है ये लोग उससे ज्यादा एक दूसरे से प्यार करते हैं। मैंने खुद देखा है इन दोनों को।'
Ab Yeh Kya hai🤣🤣🤣🤣🤣🤣
सिद्धार्थ ने धार्मिक मामलों पर लड़ाई करने वालों की लगाई क्लास, बोले- 'दरवाजे बंद हो चुके हैं लेकिन...'
BTW Yeh wo wala pyar ni ha, Dosti wala Pyar hai. According to me!
BTW Don't trust His words. Unless u hear anything from #SidharthShukla or ShehnaazGill#BhulaDungaFtSidNaazpic.twitter.com/JF8HbdJNO9