बिग बॉस में कोई कंटेस्टेंट किस करवट बैठ जाए कुछ पता नहीं चलता। ऐसे में शिल्पा और पुनीश के बीच कुछ बाते चली जिसे जानने के बाद पुनीश ने शिल्पा को कह दी इतनी बड़ी बात...जानिए आखिर किस बात पर रोईं शिल्पा शिंदे
Bigg Boss 11: ऐसा क्या हुआ जो फूट-फूटकर रोईं शिल्पा, पुनीश ने मांगी बात-बात पर माफी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि बीबी माउंट टास्क में एक समय ऐसा भी आ गया है जब घर सेलिब्रिटीज और कॉमनर्स दो धड़ो में बट गया। इसी के चलते इस बात का शिल्पा को बड़ा आघात पहुंचा है। यही कारण हैं कि पुनीश और शिल्पा एक ही बेड पर इस बात की चर्चा कर रहे हैं।
Shilpa Shinde gets emotional after the Commoners vs Celebrities game in the Ticket to Finale task. Find out more tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/8duhGo3Xie
बता दें कि शिल्पा रोते-रोते पुनीश को समझा रही थीं कि कैसे अचानक घर को दो हिस्सों में बाट दिया। शिल्पा ने कहा कि बीबी माउंट टास्क में पुनीश ने बिल्कुल ही हद कर दी थी। लेकिन पुनीश ने इस बात के लिए शिल्पा से बार-बार माफी मांगी।
वहीं, पुनीश ने कंफेस करते हुए कहा कि शिल्पा ने उनके लिए बहुत कुछ किया और उन्होंने एक बात पर घर में बखेड़ा कर दिया। इस बात को सोच-सोचकर पुनीश परेशान नजर आने लगे। बता दें कि बीबी टास्क के दौरान लव-पुनीश और हिना-शिल्पा में नोकझोंक देखने को मिली।
अंत में शिल्पा रोते-रोते ये भी कहती दिखाई दीं कि घर में रहते 14 हफ्तें हो गए हैं लेकिन अभी तक ऐसा देखने को नहीं मिला लेकिन अचानक घर में सेलिब्रिटीज और कॉमनर्स वाली बात से दिल बहुत दुख रहा है।