{"_id":"6019171e8ebc3e2fcb77d9ef","slug":"shoaib-ibrahim-prepared-food-for-dipika-kakar-during-her-periods","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीरिड्स के दूसरे दिन दीपिका को हुआ दर्द तो खाना बनाने लगे शोएब इब्राहिम, फैंस से कहा- तकलीफ में पत्नी का साथ दें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पीरिड्स के दूसरे दिन दीपिका को हुआ दर्द तो खाना बनाने लगे शोएब इब्राहिम, फैंस से कहा- तकलीफ में पत्नी का साथ दें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Tue, 02 Feb 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शोएब इब्राहिम, दीपिका कक्कड़
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ और उनके पति शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी के पल फैंस संग साझा करते रहते हैं। इस कपल को सबसे प्यारे कपल के रूप में देखा जाता है। शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका कक्कड़ का खूब ख्याल भी रखते हैं।
2 of 5
शोएब इब्राहिम
- फोटो : Social media
हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा की है जिसमें शोएब दीपिका के लिए खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही अपने फैंस को एक खास संदेश दे रहे हैं। शोएब ने वीडियो में पीरियड्स पर खुलकर बात की है और बताया कि उन दिनों में महिलाओं को कितनी तकलीफ होती है। शोएब ने लोगों से अपील की कि ऐसे वक्त में वे अपनी पत्नियों और घर में महिलाओं का ख्याल रखें।
3 of 5
dipika kakkar
- फोटो : instagram
शोएब ने वीडियो के कैप्शन में ही साफ कर दिया है कि वो किस विषय पर बात करने वाले हैं। उन्होंने लिखा ‘पीरियड्स के दौरान उसका ख्याल रखे’। उन्होंने कहा कि लोग इस बारे में बात करने से संकोच करते हैं और सहज महसूस नहीं करते, लेकिन समय आ गया है कि खुलकर बात की जाए ताकि ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम
- फोटो : Social Media
वीडियो में शोएब के साथ दीपिका भी नजर आ रही हैं। ये दोनों अक्सर ही साथ में क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखते हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को भी बहुत पसंद है। उन्होंने बताया कि दीपिका के पीरिड्स का आज दूसरा दिन है। इसलिए वे उनके लिए लंच तैयार कर रहे हैं। साथ ही साथ उन्होंने खाने की रेसिपी भी दर्शकों के साथ शेयर कर दी।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : Social Media
वीडियो में अपनी बात रखते हुए उन्होंने सभी से अपील की कि अपने पार्टनर्स को समझें। उनके प्यार ही नहीं बल्कि तकलीफ के भी साथी बनें। पति-पत्नी का रिश्ता दुख सुख बराबर बांटने के लिए होता है। इसलिए ईमानदारी से साथ निभाएं और खूब ख्याल रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।