फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Arya: ऑटो में 'घुम्मी' करती दिखीं करोड़ों की मालकिन श्रद्धा आर्या, फैंस को भाया प्रीता का देसी अंदाज

Tue, 21 Mar 2023 06:38 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 21 Mar 2023 06:38 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Arya: Kundali Bhagya preeta Fame actress left Luxurious car did auto rikshaw ride see viral video
श्रद्धा आर्या - फोटो : Instagram

छोटे पर्दे पर वर्षों से धमाल मचाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा आर्या घर-घर में पहचानी जाती हैं। अभिनेत्री का जी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला मशहूर सीरियल 'कुंडली भाग्य' काफी समय से सभी के दिलों पर राज कर रहा है। ऐसे में टीवी की प्रीता बहू यानी श्रद्धा आर्या भी फैंस की चहेती हैं। देसी कपड़ों में जहां फैंस उनकी सुंदरता के कायल रहते हैं, वहीं ग्लैमरस लुक अक्सर इंटरनेट पर धमाल मचा देता है। सभी फैंस अपनी चहेती प्रीता की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। अक्सर तस्वीरें साझा करने वाली श्रद्धा आर्या ने हाल ही में एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख सभी शॉक्ड रह गए हैं।

Shraddha Arya: Kundali Bhagya preeta Fame actress left Luxurious car did auto rikshaw ride see viral video
श्रद्धा आर्या - फोटो : instagram

छोटे पर्दे की सीधी-सादी बहू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा आर्या आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फैंस उनकी हर हरकत पर नजर रखते हैं। आए दिन उनके देसी स्टाइल की तारीफ करने वाले फैंस के लिए इस बार उन्होंने एक सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो साझा किया है, जो सभी का दिल जीत रहा है। दरअसल, हाल ही में श्रद्धा आर्या ने ऑटो रिक्शा की सवारी की और अभिनेत्री के इसी अंदाज ने फैंस के दिल में उनकी जगह और भी खास बना दिया है।

Shraddha Arya: Kundali Bhagya preeta Fame actress left Luxurious car did auto rikshaw ride see viral video
श्रद्धा आर्या - फोटो : इंस्टाग्राम/श्रद्धा आर्या

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने बीते दिन ऑटो की सवारी की, जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा स्टोरी पर साझा किया था। इस वीडियो में श्रद्धा आर्या बेहद खुश नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं वह ऑटो ड्राइवर के साथ भी बड़े ही अच्छे से बात कर रही हैं। अभिनेत्री का यह अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। श्रद्धा आर्या ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, 'थैंक्यू मुझे चुभती धूप से बचाने के लिए। ऑटो रिक्शा राइड।'  
Kapil Sharma: कपिल शर्मा की तरह उनकी मां भी हैं काफी मशहूर, कॉमेडी किंग ने सुनाया लंदन का दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Arya: Kundali Bhagya preeta Fame actress left Luxurious car did auto rikshaw ride see viral video
श्रद्धा आर्या - फोटो : Social media

वीडियो में श्रद्धा आर्या की प्यारी सी मुस्कान पर सभी फिदा हो रहे हैं। बता दें, सामने आई वीडियो में अभिनेत्री उनके रील करिदार प्रीता के कपड़ों में हैं। ऐसा लग रहा है मानो वह शूटिंग खत्म करके अपने घर लौट रही हों। ऑटो में घूमने-फिरने वाली श्रद्धा आर्या के कार कलेक्शन की बात करें तो अभिनेत्री के पास ‘मर्सिडीज बेंज ई क्लास’ और ‘मर्सिडीज बेंज जीएलसी- क्लास’ जैसी गाड़ियां हैं।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by panveer (@preejun.i.love.u)

विज्ञापन
Shraddha Arya: Kundali Bhagya preeta Fame actress left Luxurious car did auto rikshaw ride see viral video
कुंडली भाग्य - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आर्या पिछले करीब छह वर्षों से 'कुंडली भाग्य' सीरियल से जुड़ी हुई हैं। इस समय सीरियल में लीप वाला ट्रैक चल रहा है। खबरों के मुताबिक इस सीरियल में  20 साल के लीप के बाद मेकर्स ने शक्ति अरोड़ा का रोल खत्म कर दिया है और श्रद्धा के साथ-साथ नई टीम को दर्शकों से रूबरू करवाने वाले हैं। सीरियल में 'अनुपमा' फेम पारस कलनावत की एंट्री भी होने वाली है, जो श्रद्धा के बेटे के रोल में नजर आएंगे। 
Sara Ali Khan: 'लव आज कल' फ्लॉप होने के बाद डर गई थीं सारा, इस फिल्म से भी होना चाहती थीं दूर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed