फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'श्रीकृष्ण' के रोल के बाद इस अभिनेता को भगवान मानने लगे थे लोग, फैन ने सपने में देख छोड़ दी थी ये लत

Thu, 23 Apr 2020 04:07 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 23 Apr 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
Shri Krishna Swapnil Joshi fan quit smoking after touched his feet
Swapnil Joshi - फोटो : file photo

रामानंद सागर की 'रामायण' के बाद अब टीवी पर 'उत्तर रामायण' का प्रसारण हो रहा है। इसमें राम जी का माता सीता को त्यागने से लेकर लव कुश के जन्म की कहानी दिखाई जाएगी। इस पौराणिक सीरियल में लव कुश का किरदार जिन्होंने निभाया था वो सितारे फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। खास बात है कि कुश का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने श्रीकृष्ण का भी किरदार निभाया था। इस अभिनेता का नाम स्वप्निल जोशी है। आज हम आपको स्वप्निल जोशी का एक किस्सा बताते हैं जो श्रीकृष्ण से संबंधित है। 

Shri Krishna Swapnil Joshi fan quit smoking after touched his feet
Swapnil Joshi - फोटो : twitter

इस सीरियल से जुड़े किस्से को इंटरव्यू के दौरान साझा करते हुए अभिनेता ने कहा- 'जब मैं कॉलेज के फर्स्ट ईयर में था। तब मेरा एक प्रशंसक मेरे पास आया। इसके बाद अचानक से वो मेरे पैरों पर गिर गया। पैरे छुए और फिर रोने लगा। ये वाकया मेरे लिए बहुत अजीब था।'

Shri Krishna Swapnil Joshi fan quit smoking after touched his feet
Swapnil joshi - फोटो : facebook

स्वप्निल ने आगे कहा- 'कुछ देर बाद उसने बताया कि वो चेन स्मोकर था। उसने सिगरेट इसलिए छोड़ दी क्योंकि वो भगवान से डरता है। जब भी वो सिगरेट जलाता था तो उसके सामने मेरी श्रीकृष्ण की छवि आ जाती थी। ये वाकया अजीब तो था ही लेकिन बाद में मेरे लिए भावुक पल भी बन गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shri Krishna Swapnil Joshi fan quit smoking after touched his feet
Ramayan Luv Kush - फोटो : twitter

स्वप्निल जोशी ने 'उत्तर रामायण' सीरियल से टेलीविजन में डेब्यू किया था। उनका चेहरा इतना मासूम था कि रामानंद सागर ने उन्हें 'श्रीकृष्णा' में कृष्ण बनाने का फैसला किया। इस रोल में उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला। बाद में इसमें कृष्ण का रोल सर्वदमन बनर्जी ने निभाया था। यह सीरियल 1993 से लेकर 1996 तक प्रसारित हुआ था।

 

विज्ञापन
Shri Krishna Swapnil Joshi fan quit smoking after touched his feet
Luv Kush, Sri Krishna - फोटो : amar ujala

'श्रीकृष्णा' में काम करने के बाद स्वप्निल की जिंदगी रातों रात बदल गई। 'श्रीकृष्णा' करने के बाद स्वप्निल काफी समय तक पर्दे से दूर रहे। इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। स्वप्निल इसके अलावा कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद' और 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसे सीरियल में काम किया है। स्वप्निल मराठी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम हैं।


कुशल पंजाबी की मौत के बाद जन्मदिन पर भावुक हुआ ये अभिनेता, पोस्ट में लिखा- 'जब तक मिलते नहीं...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed