फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubhangi Atre: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं ‘भाबीजी घर पर हैं’ की ‘अंगूरी भाभी’, बोलीं- मेरी मेहनत की कमाई थी

Sat, 10 Sep 2022 04:43 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 10 Sep 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of bhabi ji ghar par hai conned by online fraud, files complaint
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के मशहूर शो 'भाबीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। अभिनेत्री अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री आनलाइन ठगी का शिकार हो गईं, जिसके बाद उन्होंने साइबर सेल में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। घटना से परेशान शुभांगी अत्रे ने मीडिया में इसकी जानकारी दी है।

Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of bhabi ji ghar par hai conned by online fraud, files complaint
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शुभांगी अत्रे ने बताया कि कैसे वह ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। शुभांगी अत्रे ने कहा, 'आठ सितंबर को मैं अपने लिए ऑनलाइन कुछ चीजें ऑर्डर कर रही थी। मैंने जिस एप से ऑर्डर किया, वह एक जाना-माना फैशन एप है। ऑर्डर करते ही मेरे पास एक कॉल आया और उन्होंने मेरे एड्रेस के बारे में पूछा और ऑर्डर से जुड़ी डिटेल्स भी बताई। वहीं, उन्होंने कहा कि मैं तीन साल के उनकी साइट से शॉपिंग कर रही हूं तो मेरा कैसे एक्सपीरियंस है। मुझे लगा ही नहीं कि मेरे साथ ऐसा कुछ होने वाला है, क्योंकि उनके पास मेरी सारी डिटेल्स थी, जो एक कंपनी के पास होती हैं।'

Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of bhabi ji ghar par hai conned by online fraud, files complaint
शुभांगी अत्रे - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'पहले मुझसे दो लड़कियों ने बात की और बाद में दो लड़का भी जुड़ गए। लड़कियों ने मुझे कहा कि मैं उनकी प्रीमियम मेंबर हूं और ऐसे में वो एक प्रोडक्ट मुझे फ्री में देना चाहते हैं। मुझे इस तरह के कई कॉल आते हैं और मैं उन्हें इग्नोर कर देती हूं, लेकिन ये मुझे सही लग रहा था इसलिए मैंने हामी भर दी। मुझे कई सारे विकल्प दिए गए और एक चीज चुनने के लिए कहा और बताया कि मुझे जीएसटी अमाउंट देना होगा। मैंने जैसे ही जीएसटी अमाउंट दिया, मेरे खाते से कई सारे ट्रांजेक्शन हुए और पैसे निकल गए। जब मुझे ठगी का एहसास हुआ तो मैंने सभी कार्ड ब्लॉक करा दिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubhangi Atre aka Angoori Bhabhi of bhabi ji ghar par hai conned by online fraud, files complaint
शुभांगी अत्रे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शुभांगी अत्रे ने कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा होगा क्योंकि मुझे ऑफिशियल वेबसाइट से मैसेज आ रहे थे। लेकिन जब मेरे अकाउंट से पैसे कटे तो मुझे इस बात का एहसास हुआ। मैं अपने सभी फैंस से कहती हूं कि जागरूक रहे। किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और कॉल्स न उठाएं।' अभिनेत्री ने 9 सितंबर को साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा वह यशस्वी यादव से भी मिली, जो स्पेशल आईजी महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं। शिवांगी ने कहा कि मैं ये नहीं कहूंगी कि मेरे जो पैसे निकले वो बहुत ज्यादा थे, लेकिन यह मेरी मेहनत की कमाई थी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed