अभिनेत्री श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली का मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। करीब डेढ़ महीने से दोनों अलग रह रहे हैं। श्वेता तिवारी ने अभिनव पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जबकि अभिनव, श्वेता और उनकी बेटी पलक पर निशाना साध रहे हैं और अपना पक्ष रख रहे हैं। इस बार अभिनव ने अपने बेटे को लेकर भावुक पोस्ट साझा किया है।
अभिनव कोहली ने श्वेता तिवारी पर लगाया आरोप, बताया बेटे से मिलने नहीं दिया जा रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी और अभिनव का एक बेटा रेयांश है। श्वेता फिलहाल अपने दोनों बच्चों को लेकर अलग रह रही हैं। बेटे रेयांश की एक तस्वीर के साथ अभिनव ने लिखा कि श्वेता की वजह से वो अपने बेटे से नहीं मिल पा रहे हैं।
अभिनव ने कैप्शन में लिखा कि 'मैं तुम्हें बहुत याद करता हूं। एक महीने और 23 दिन हो गए हैं। तुम्हारी मम्मी ने हमें अलग कर दिया। अपने प्यार को शब्दों से जाहिर नहीं कर सकता। भगवान की कृपा से मैं तुम्हें जल्दी ही गले लगाऊंगा।'
A post shared by Abhinav Kohli (@abhinav.kohli024) on
याद दिला दें कि हाल ही में अभिनव ने पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पोस्ट के कई स्क्रीनशॉट अपने अकाउंट से साझा किए थे। अभिनव का आरोप था कि श्वेता के साथ घरेलू हिंसा को लेकर पलक ने जो पोस्ट किया था वो डिलीट कर दिया था। बाद में वो पोस्ट उनकी टाइमलाइन पर फिर से आ गए।
इससे पहले अभिनव के खिलाफ शिकायत की खबरों के बाद श्वेता तिवारी का बयान आया था। एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा था कि 'मेरे खानदान ने पांच साल में बस एक बार ही मेरा हाल जाना। लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या उसमें कोई दिक्कत होगी तभी दूसरी शादी भी नहीं चल पाई। जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की। उस वक्त भी लोगों ने कहा था कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। मैंने लोगों की सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया।'