{"_id":"633b3b10688ccc07615d424c","slug":"shweta-tiwari-birthday-know-untold-facts-about-kasauti-zindagi-kay-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shweta Tiwari: महज 500 रुपये थी श्वेता तिवारी की पहली कमाई, जानें एक्टिंग से पहले क्या करती थीं अभिनेत्री","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shweta Tiwari: महज 500 रुपये थी श्वेता तिवारी की पहली कमाई, जानें एक्टिंग से पहले क्या करती थीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 04 Oct 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी एक ऐसा नाम है जो मौजूदा समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं। वह हर साल 4 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। इस बार श्वेता अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। श्वेता अब तक कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। एक उम्दा कलाकार के साथ वह एक सशक्त महिला भी हैं। कई बार उन्होंने इस बात को साबित भी किया है। प्रोफेशनल लाइफ में स्ट्रगल के अलावा एक्ट्रेस अपने निजी जीवन में भी काफी उतार चढ़ाव देख चुकी हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी अहम बातें...
2 of 4
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
12 साल की उम्र में शुरू किया काम
श्वेता तिवारी ने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। महज 12 साल की उम्र में ही वह ट्रैवल एजेंसी में काम किया करती थीं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 500 रुपये की सैलरी मिला करती थी। हालांकि उनका सपना एक एक्ट्रेस बनने का था जिसके लिए वह लगातार कोशिश करती रहीं और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई।
3 of 4
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी से मिली शोहरत
टीवी की दुनिया में नाम कमाने से पहले श्वेता कई भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह पंजाबी और नेपाली फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। लेकिन इस सबसे ज्यादा उन्हें छोटे पर्दे पर शोहरत हासिल हुई। एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की से घर-घर में मशहूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में भी गाड़े झंडे
धारावाहिकों के अलावा श्वेता रियलिटी शो में कामयाबी हासिल कर चुकी हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 4 में अपने शानदार खेल के दम पर इसकी विनर रह चुकी हैं। इस शो के दौरान उनकी डॉली बिंद्रा के साथ अक्सर नोंक-झोंक देखने को मिलती थी। तमाम मुश्किलों के बाद भी वह इस शो में अंत तक टिकी रहीं और जीत की ट्रॉफी अपने नाम करने में सफल हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।