‘द 50’ का हिस्सा बने युविका चौधरी और प्रिंस नरुला, कई चर्चित सेलिब्रिटी कपल रियलिटी शो में आएंगे नजर
Reality Show The 50 Contestant: जल्द ही टीवी पर एक नया रियलिटी शो ‘द 50’ आने वाला है। इस शो का हिस्सा सेलिब्रिटी कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला बनेंगे। इनके अलावा कुछ और सेलिब्रिटी कपल भी शो का हिस्सा बनने वाले हैं।
विस्तार
इन दिनों रियलिटी शो 'द 50' चर्चा में है। इस शो में कई सेलेब्स नजर आएंगे। हाल ही में एक सेलिब्रिटी कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला का नाम शो के लिए सामने आया है। दोनों इस शो का हिस्सा बनकर खुश हैं। इनके अलावा एक और कपल भी शो का हिस्सा है, जानिए वो कौन है?
युविका और प्रिंस 'द 50' का हिस्सा बनकर खुश
‘रोडीज’, ‘स्प्लिट्सविला’ और ‘बिग बॉस’ जैसे रियलिटी शो जीतने वाले प्रिंस नरूला अब नए रियलिटी शो ‘द 50’ में अपनी पत्नी युविका चौधरी के साथ नजर आएंगे। इस बात की जानकारी प्रिंस और युविका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। वह अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखते हैं, ‘द लायन का बुलावा आया हो और हम ना आएं ऐसा हो ही नहीं सकता।’ युविका भी इस नए शो के लिए एक्साइटेड हैं। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘एक नई शुरुआत। द 50 के लिए एक्साइटेड हूं।’
A post shared by PRINCE YUVIKA NARULA ❤️❤️❤️ (@princenarula)
ये सेलिब्रिटी कपल भी आएगा शो में नजर
युविका और प्रिंस के अलावा ‘द 50’ में निक्की तंबोली और अरबाज पटेल भी नजर आएंगे। यह दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं। अरबाज पटेल को आखिरी बार शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया था। वहीं निक्की को शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में देखा गया था।
कब आएगा शो ‘द 50’?
इस शो के बाकी प्रतियोगियों का खुलासा जल्द ही होगा। यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। यह रियलिटी शो 1 फरवरी से जीयो हॉटस्टार पर रात 9:00 बजे स्ट्रीम होगा। साथ ही कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा।