फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए टीवी के इन पांच कलाकारों के बच्चों की तस्वीरें, 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी के बेटे तो कर चुके हैं वेब शो से डेब्यू

Mon, 06 Jul 2020 12:08 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 06 Jul 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
shweta tiwari to dipika chikhlia and sunil lahri here tv celebrities starkids
टीवी सितारों के बच्चे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड हो या टीवी, इन दिनों स्टारकिड्स की खूब चर्चा है। पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के कई स्टारकिड्स ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। हालांकि टीवी कलाकारों के बच्चों के बारे में लोगों को कम ही पता होता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही स्टारकिड्स से रूबरू करवाते हैं जिनके पैरेंट्स टीवी से ताल्लुक रखते हैं।

shweta tiwari to dipika chikhlia and sunil lahri here tv celebrities starkids
श्वेता तिवारी, पलक तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी की जानी मानी बहू प्रेरणा यानी श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही डेब्यू कर सकती हैं। पलक सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। श्वेता तिवारी की इमेज पर्दे पर जहां सीधी सादी बहू की है, वहीं पलक काफी बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं।

shweta tiwari to dipika chikhlia and sunil lahri here tv celebrities starkids
दीपिका चिखलिया, निधि टोपीवाला - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद से इसके सारे कलाकार चर्चा में आ गए हैं। सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की बेटी निधि टोपीवाला हूबहू अपनी मां की तरह दिखती हैं। तस्वीर में वो ट्रेडिशनल लुक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shweta tiwari to dipika chikhlia and sunil lahri here tv celebrities starkids
सुनील लहरी, कृष पाठक - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' में लक्ष्मण बने अभिनेता सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक अपने पिता की राह पर हैं। कृष पाठक ने 'पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। निखिल आडवाणी के इस वेब सीरीज में कृष ने अयान खान का किरदार निभाया। कृष की दिलचस्पी टीवी में नहीं है इसलिए वो वेब शो में हाथ आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
shweta tiwari to dipika chikhlia and sunil lahri here tv celebrities starkids
दोनों बेटों के साथ कीकू शारदा - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल के शो में अलग अलग किरदार निभाने वाले कीकू शारदा के दो बेटे आर्यन और शौर्य हैं। कीकू के दोनों बेटे उनकी कार्बन कॉपी लगते हैं। तस्वीरें देखकर आप खुद भी यही कहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed