छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया है। बता दें कि पॉप्युलर सीरियल 'कुसुम' से टीवी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। इसी बीच अभिनेता के जिम के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनके आखिरी पलों का खुलासा किया है।
Siddhaanth Surryavanshi: सिद्धांत के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सितारे, जिम के सदस्य ने बताया आखिरी पलों का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के जिम के सदस्य ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जब 11 नवंबर की दोपहर अभिनेता जिम आए थे, तभी उनके सिर में तेज दर्द हो रहा था। उनकी हालत को देखते हुए जिम के ट्रेनर ने उनसे कहा था कि आज एक्सरसाइज मत करो। इसके बाद जैसे ही वह आराम करने के लिए बेंच पर बैठे, उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। वह बेंच से नीचे गिर गए और बेहोश हो गए।
यह भी पढ़ें: चिरंजीवी के साथ आइटम सॉन्ग में दिखाई देंगी उर्वशी, मेगास्टार संग अभिनेत्री ने शेयर किया फोटो
उन्हें बेहोश देख हम घबरा गए और उन्हें पास के कोकिलाबेन अस्पताल ले गए। वहां, तकरीबन 45 मिनट तक डॉक्टर्स ने अभिनेता को होश में लाने की कोशिश की। लेकिन, उन्हें होश नहीं आया और डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे बताया कि सिद्धांत अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे। यही कारण था कि वह पिछले 15 सालों से अपना आधा समय जिम में बिताया करते थे।
यह भी पढ़ें: 'प्रोड्यूसर ने शो के बदले की थी शादी की मांग', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं टीवी एक्ट्रेस आयशा
बता दें कि सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘जिद्दी दिल माने ना’, 'ममता', 'जमीन से आसमान तक', 'विरोध', 'भाग्यविधाता', 'क्या दिल में है', 'गृहस्थी' जैसे टीवी के कई मशहूर सीरियल्स में अभिनय कर चुके हैं। सिद्धांत की दोस्त विश्वप्रीत कौर ने खुलासा किया की अभिनेता बीते दिनों तनाव में थे। विश्वप्रीत ने बताया कि 'शुक्रवार को जिम के बाद वह मुझसे मिलने वाले थे। इससे पहले मेरे घर पर भी हमारी मुलाकात हुई थी। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। मैं उनसे कहा करती थी कि योग करें इससे स्ट्रेस कम होता है।'
यह भी पढ़ें: 'पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा...', एक और मॉडल ने साजिद पर लगाए गंभीर आरोप