{"_id":"636e264ed82f8c7d904635a3","slug":"siddhant-veer-suryavanshi-passed-away-know-about-actor-who-get-fame-from-show-mamta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siddhant Veer Suryavanshi: 2001 में सिद्धांत ने रखा था छोटे पर्दे पर कदम, 'ममता' में अपने किरदार से हुए मशहूर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Siddhant Veer Suryavanshi: 2001 में सिद्धांत ने रखा था छोटे पर्दे पर कदम, 'ममता' में अपने किरदार से हुए मशहूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:13 PM IST
सार
मनोरंजन जगत से शुक्रवार दोपहर एक दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आज निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
1 of 4
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत से शुक्रवार दोपहर एक दुखद खबर सामने आई है। टेलीविजन के मशहूर अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का आज निधन हो गया है। अभिनेता के निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक जिम के वर्कआउट के दौरान एक्टर को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। सिद्धांत ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई शोज में काम किए। तो चलिए जानते हैं एक्टर के करियर ग्राफ के बारे में-
2 of 4
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी
- फोटो : Social media
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का जन्म 15 दिसंबर, 1975 में हुआ था। अभिनेता का असली नाम आनंद वीर सूर्यवंशी था, लेकिन अभिनेता ने हाल ही में अपना नाम बदलकर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी कर लिया था। एक्टर अगले महीने ही अपना 47वां जन्मदिन मनाने वाले थे।
3 of 4
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी
- फोटो : Instagram
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी ने कई लोकप्रिय टीवी शो जैसे सूफियाना इश्क मेरा और क्यू रिश्तों में कट्टी बट्टी में अभिनय किया है। हालांकि, उन्हें लोकप्रियता जी टीवी के शो ममता में अक्षय की भूमिका से मिली। इस रोल के बाद उन्हें काफी लोग पसंद करने लगे थे। सिद्धांत ने साल 2001 में शो कुसुम के साथ अपना डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
siddhant veer suryavanshi
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता कृष्णा अर्जुन, कसौटी जिंदगी की, जमीन से आसमान तक, विरोध, भाग्यविधाता और क्या दिल में है जैसे शोज में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा सिद्धांत कलर्स टीवी के स्पोर्ट्स शो बॉक्स क्रिकेट लीग में भी हिस्सा ले चुके हैं। साथ ही वह फियरफाइल्स और श्श्श्श... कोई है के कई एपिसोड में भी दिखाई दिए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।