फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: एजाज खान ने सिद्धार्थ शुक्ला को निधन के बाद किया याद, इमोशनल पोस्ट शेयर कर मांगी माफी

Sun, 05 Sep 2021 02:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Sep 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla: Ejaz Khan remembers Siddharth Shukla after his death apologized by sharing an emotional post
एजाज खान और सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से ही टीवी जगत शोक में डूबा हुआ है। सिद्धार्थ के दोस्त, फैंस और कई टीवी स्टार्स सोशल मीडिया पर लगातार सिद्धार्थ से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक पोस्ट शेयर की है। एजाज ने पोस्ट शेयर कर बताया कि सिद्धार्थ उनके लिए कितने अहम थे। साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए सिद्धार्थ शुक्ला से माफी भी मांगी है। 



इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर एजाज खान ने लिखा, 'मैं टोकन गेश्चर में यकीन नहीं करता। लेकिन मुझे तुझसे कुछ बात करनी है, जो अधूरी रह गई है। मैं अब ये बात कैसे कहूं समझ नहीं आ रहा है। सबसे पहले तो मैं माफी मांगना चाहता हूं कि मैंने तुझे फोन करने या मिलने की कोशिश नहीं की। इसकी वजह पता नहीं क्या थी। शायद मैं अपने काम में व्यस्त हो गया था या मुझे यही लगता रहा कि हम दोनों कहीं न कहीं तो टकरा ही जाएंगे। अब मुझे समझ नहीं आ रहा मैं इस बात के लिए खुद को कैसे माफ करूंगा।' 

View this post on Instagram

A post shared by Eijaz Khan (@eijazkhan)

Sidharth Shukla: Ejaz Khan remembers Siddharth Shukla after his death apologized by sharing an emotional post
एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

एजाज ने सिद्धार्थ से मांगी माफी
एजाज ने आगे लिखा, 'मुझे माफ कर दे मेरे भाई। बिग बॉस के घर में तुझसे प्यार हो गया था। मैंने जिंदगी में इतने करीब से किसी को नहीं देखा। बिग बॉस के घर में सिर्फ तू ही था, जो मुझे अच्छे से समझता था। तेरे उसूल, तेरा बेझिझक बोलना, तेरा हर बात पर अड़ जाना… तू जीतने तक हार नहीं मानता था।'

Sidharth Shukla: Ejaz Khan remembers Siddharth Shukla after his death apologized by sharing an emotional post
एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ को बताया इंस्पिरेशन
अपनी पोस्ट में इनोशनल होते हुए एजाज खान ने लिखा, 'मैंने तुझको अपने परिवार से ज्यादा मान लिया था। तुम एक शानदार इंसान थे। मेरी इंस्पिरेशन हो। तुमने एक बात बोली थी, जो आज भी मुझे ताकत देती है। तेरी याद और सीख दोनों मेरे साथ हैं। मुझे अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। अब नहीं तो फिर कभी मुलाकात तो जरूर होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla: Ejaz Khan remembers Siddharth Shukla after his death apologized by sharing an emotional post
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार

मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सिद्धार्थ बचपन से ही इस संस्था से जुड़े थे। श्मशान घाट में मौजूद लोगों के मुताबिक अंतिम क्रिया के सभी रिवाज शहनाज गिल ने ही पूरे किए। सिद्धार्थ की मां ने अपने जिगर के टुकड़े को कांपते हाथों से मुखाग्नि दी जिसे देख हर किसी की आंखे नम हो गई है।

विज्ञापन
Sidharth Shukla: Ejaz Khan remembers Siddharth Shukla after his death apologized by sharing an emotional post
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 13 के विजेता थे सिद्धार्थ

बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सामने आई। इसके बाद से ही धीरे- धीरे उनके करीबी दोस्त और बॉलीवुड-टीवी जगत के सितारे अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे थे। साल 2008 से टीवी करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला शो बालिका वधू और दिल से दिल तक के जरिए लोगों के बीच मशहूर हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed