{"_id":"5e5df9ea8ebc3ec7531bc9dc","slug":"sidharth-shukla-reaction-on-wedding-with-shehnaz-kaur-gill","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा शहनाज से शादी को लेकर सवाल, मिला ऐसा जवाब नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
फैन ने सिद्धार्थ शुक्ला से पूछा शहनाज से शादी को लेकर सवाल, मिला ऐसा जवाब नहीं होगा यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 03 Mar 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' के बाद से सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज कौर गिल (Shehnaaz Kaur Gill) के प्रशंसक उनके एक साथ आने की मांग कर रहे हैं। ये दोनों कई मौकों पर एक साथ दिखे भी लेकिन कुछ ही पलों के लिए। इन दोनों की दोस्ती 'बिग बॉस' से शुरू हुई थी जो अब भी बरकरार है। शहनाज कई बार सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। हालांकि सिद्धार्थ हमेशा उन्हें अपना दोस्त ही कहते रहे। इस दौरान हाल ही में सिद्धार्थ ने लाइव चैट के दौरान शादी को लेकर सवाल किया गया। सवाल के जवाब में सिद्धार्थ ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर प्रशंसकों का दिल टूट सकता है।
2 of 5
hehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
लाइव चैट के दौरान एक शख्स ने सिद्धार्थ से शहनाज के साथ शादी के प्लान्स के बारे में सवाल किया। जवाब में सिद्धार्थ ने कहा- 'शादी के बारे में क्या बताऊं। शादी के लिए लोग चाहिए होते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा- 'अब शीला तो हूं नहीं कि खुद से प्यार करूंगा।'
3 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : voot
इतने में अभिनेता के एक दूसरे प्रशंसक ने सवाल पूछा क्या वे अपनी शादी में शहनाज गिल को बुलाएंगे? जवाब में सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा- 'हां, शहनाज को जरूर बुलाऊंगा। पहले होने तो दो शादी, कोई मिलने तो दो।' सिद्धार्थ का यह जवाब इस ओर इशारा कर रहा है कि वो शहनाज को केवल दोस्त ही मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Devoleena Bhattacharjee
- फोटो : twitter
सिद्धार्थ के प्रशंसकों के अलावा 'बिग बॉस 13' की पूर्व प्रतियोगी देवोलीना ने भी शादी से जुड़ा सवाल पूछा। देवोलीना के सवाल का भी सिद्धार्थ ने बेबाकी से जवाब दिया। अभिनेता ने कहा- 'नहीं यार देवोलीना, अभी तक कोई शादी के लिए नहीं मिली। तेरी नजर में कोई है तो बता मेरे को।'
विज्ञापन
5 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla
- फोटो : voot
आपको बता दें, सिद्धार्थ बिग बॉस खत्म होने के बाद शहनाज के शो में भी आए थे। जहां पर शहनाज ने उनसे शादी की बात कही थी। जवाब में सिद्धार्थ ने कहा था- 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।' सिद्धार्थ का ये जवाब शो में मौजूद सभी लोग चौंक गए थे। इस शो में सिद्धार्थ शहनाज के दोस्त बनकर उनकी मदद करने आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।