वैलेंटाइन्स डे को प्यार का इजहार करने और खास तौर पर अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट करने के सबसे अच्छे समय में से एक माना जाता है। वैलेंटाइन्स डे की भावना को ध्यान में रखते हुए, सोनी चैनल के सबसे लोकप्रिय कलाकारों - 'कामना' के अभिषेक रावत, चांदनी शर्मा, 'धड़कन ज़िंदगी की' की अदिति गुप्ता, 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के नकुल मेहता और दिशा परमार, 'मोसे छल किये जाए' की विधि पंड्या और विजयेंद्र कुमेरिया और 'जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी' की इसमीत कोहली ने बताया कि उनके लिए प्यार के क्या मायने हैं और वे इसे किस तरह मनाते हैं। आइए उन्हीं से जानते हैं..
Valentine’s Day 2022: मोहब्बत के इजहार के लिए सितारों ने फैलाईं बांहें, बोले, प्रेम को प्रकट करने का यही सबसे सही दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘बड़े अच्छे लगते हैं 2' की प्रिया यानी दिशा परमार कहती हैं, "मेरा मानना है कि प्यार को हर दिन मनाया जाना चाहिए। मैं कहना चाहूंगी कि इस बार वैलेंटाइन्स डे मेरे लिए कुछ खास है, क्योंकि शादी के बाद राहुल के साथ यह मेरा पहला वैलेंटाइन्स डे होगा। मैं उसे अपने जीवन-साथी के रूप में पाकर खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं और वो वाकई मेरा सबसे बड़ा उपहार है। मेरी ओर से सभी को वैलेंटाइन्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”
‘मोसे छल किये जाए’ की विधि पंड्या के मुताबिक, “अपने आस-पास के लोगों को ये दिन मनाते हुए और एक-दूसरे को खुशी देने के लिए छोटी-छोटी चीजें करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगता है। मुझे नहीं लगता कि हमें अपने प्यार का इज़हार करने के लिए एक खास दिन की जरूरत है लेकिन वैलेंटाइन्स डे का अपना खास आकर्षण है। वैलेंटाइन्स डे अपने चाहने वालों के साथ दिन बिताने के बारे में है, यह कोई भी हो सकता है, आपका खास दोस्त या परिवार। यह वैलेंटाइन्स डे मैं अपने भाई को समर्पित करूंगी, जिसके साथ मेरा एक खास बंधन है। उसने हमेशा मुझे प्यार दिया और मेरा साथ दिया है। मैं सभी को वैलेंटाइन्स डे की शुभकामनाएं देती हूं।"
‘मोसे छल किये जाए’ के अरमान यानी विजयेंद्र कुमेरिया कहते हैं, "मैं इस दिन को लेकर कभी बहुत ज्यादा उत्सुक नहीं रहा और यह शादी से पहले और बाद में वैसा ही है। हमारे लिए हर दिन प्यार का दिन है और हम प्यार के लिए सिर्फ एक दिन समर्पित करने में विश्वास नहीं करते। मेरे लिए रोमांस का मतलब है किसी की परवाह करना और उससे प्यार करना, जो उन्हें बेहतर तरीके से समझे और हर स्थिति में उनके प्रति वफादार रहे। मैं नहीं मानता कि अपने प्यार का इजहार करने और उसे मनाने के लिए सिर्फ एक ही दिन होना चाहिए। हालांकि मैं अपनी पत्नी के लिए कुछ खास करते हुए ये दिन बिताना पसंद करता हूं। मेरा मानना है कि वेलेंटाइन्स डे को किसी के लिए अपने प्यार का इज़हार करने और उसके साथ अपनी बाकी की जिंदगी गुजारने के लिए उस खास इंसान को ढूंढने का मौका होता है।"
धारावाहिक ‘जगन्नाथ और पूर्वी की दोस्ती अनोखी’ की पूर्वी यानी इसमीत कोहली ने वैलेंटाइन्स डे से जुड़ी अपनी एक खास याद ताजा की। वह कहती हैं, "व्यक्तिगत रूप से मुझे नहीं लगता कि मुझे प्यार को सेलिब्रेट करने और बात करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत है, लेकिन फिर भी प्यार का जश्न मनाने की किसी भी वजह का स्वागत है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देती हूं, जो इसे मनाते हैं। सभी को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे। वैलेंटाइन्स डे से जुड़ी मेरी एक बहुत ही खास याद है क्योंकि जब हम बच्चे थे, तब मेरे पिता हम सभी को वैलेंटाइन्स डे पर डिनर के लिए बाहर ले जाते थे। मेरे लिए एक आदर्श रिश्ता वो है, जहां आप अपने जीवनसाथी के सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं, और जिसके साथ आप जीवन भर अच्छा और बुरा दोनों समय गुजार सकते हैं।"