सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: डांस कर दिल ही नहीं ट्रॉफी भी जीत गए श्रीसंथ, ऐसे हुआ था 'मुंह काला मुकाबला'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
sreesanth win the task in bigg boss 12 before naagin 3 starcast
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 में इस वीकेंड का वार में बड़ी मस्ती देखने को मिली। घर में मोस्ट पॉपुलर सीरियल नागिन 3 की स्टारकास्ट पहुंची। टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने मेघा, बेला ने दीपिका, मिहिर ने श्रीसंथ. बेपनाह में आदित्य को रोल करने वाले हर्षद करणवीर तो अनिता सोमी के रोल में दिखीं..तो आइए जानते हैं आखिर क्या-क्या हुआ शो में.. 

Trending Videos
sreesanth win the task in bigg boss 12 before naagin 3 starcast
bigg boss - फोटो : bigg boss

शो में इन सभी किरदारों ने बिग बॉस के घरवालों की जमकर एक्टिंग की और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान वे घर में लड़ते भी दिखाई दिए। इसके बाद शो में इन डुप्लीकेट श्रीसंथ, करणवीर और दीपिका की जमकर क्लास ली। फिर सभी घरवालों के पास गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
sreesanth win the task in bigg boss 12 before naagin 3 starcast
bigg boss - फोटो : bigg boss

इसके बाद शो में रोहित और करणवीर ने देसी ब्वॉय पर शर्टलेस होकर डांस किया। वहीं, उनके साथ टीवी एक्ट्रेस अनीता और सुरभि भी नाचीं। फिर आई दीपक की बारी। उन्होंने अपने हुनर को दिखाते हुए सिंगर कैलाश खेर का गाना तेरी दिवानी गाना गया और उनके गाने पर सभी घरवाले और नागिन स्टारकास्ट झूम उठी।

sreesanth win the task in bigg boss 12 before naagin 3 starcast
sreesanth
फिर श्रीसंथ एक बार फिर अपने डांसिंग स्टाइल में दिखे। वह घर में टीवी सीरियल नागिन 3 की पूरी स्टारकास्ट के सामने जबरदस्त डांस करते दिखाई दिए। वह फिल्म हमसे है मुकाबला के गाने मुंह काला मुकाबला पर नाचे। बता दें कि श्रीसंथ को डांस का बहुत शौक है वो पहले भी कई बड़े मौकों पर बेहतरीन डांस कर चुके हैं।
विज्ञापन
sreesanth win the task in bigg boss 12 before naagin 3 starcast
bigg boss

आखिर में बता दें कि हर्षद चोपड़ा के साथ बिग बॉस 11 के मास्टरमाइंड और शो में टॉप 3 तक पहुंचने वाले कंटेस्टेंट विकास गुप्ता एक बार फिर शो में दिखाई देंगे। वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सृष्टि पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed