{"_id":"5bfacdf7bdec22414f578014","slug":"srishty-rode-eliminated-from-bigg-boss-12-weekend-ka-vaar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: शो से बाहर हुई सृष्टि, सुल्तानी अखाड़े में इस शख्स ने मारी बाजी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: शो से बाहर हुई सृष्टि, सुल्तानी अखाड़े में इस शख्स ने मारी बाजी
Sun, 25 Nov 2018 09:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस में नागिन 3 की स्टारकास्ट की मस्ती के बाद घर में सजा सुल्तानी अखाड़ा। इसमें रोमिल और सुरभि आमने सामने हुए। इस वीकेंड का वार में घर से एक सदस्य भी घर से बेघर हुआ। बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए रोहित, जसलीन, सृष्टि और मेघा नॉमिनेट हुए थे। आइए जानते हैं कौन हुआ घर से बेघर और किसने मारी सुल्तानी अखाड़े में बाजी...
2 of 5
deepak and romil
- फोटो : bigg boss
बता दें कि सुल्तानी अखाड़े में पहले रोमिल और सुरभि के बीच जुबानी जंग हुई जिसमें वकील रोमिल ने ही बाजी मारी। इसके बाद सुरभि की तरफ से अखाड़े में रोमिल से भिड़ने के लिए करणवीर उतरे। लेकिन सुरभि को यहां भी हार का मुंह का देखना पड़ा। रोमिल ने 3-0 से यह मुकाबला जीत लिया। वहीं, सृष्टि को बिग बॉस का घर छोड़कर जाना पड़ा
3 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इससे पहले घर में शो में टीवी सीरियल नागिन 3 सभी किरदारों ने बिग बॉस के घरवालों की जमकर एक्टिंग की और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान वे घर में लड़ते भी दिखाई दिए। इसके बाद शो में इन डुप्लीकेट श्रीसंथ, करणवीर और दीपिका की जमकर क्लास ली। फिर सभी घरवालों के पास गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं, शो में रोहित और करणवीर ने देसी ब्वॉय पर शर्टलेस होकर डांस किया। वहीं, उनके साथ टीवी एक्ट्रेस अनीता और सुरभि भी नाचीं। फिर आई दीपक की बारी। उन्होंने अपने हुनर को दिखाते हुए सिंगर कैलाश खेर का गाना तेरी दिवानी गाना गया और उनके गाने पर सभी घरवाले और नागिन स्टारकास्ट झूम उठी।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
फिर श्रीसंथ एक बार फिर अपने डांसिंग स्टाइल में दिखे। वह घर में टीवी सीरियल नागिन 3 की पूरी स्टारकास्ट के सामने जबरदस्त डांस करते दिखाई दिए। वह फिल्म हमसे है मुकाबला के गाने मुंह काला मुकाबला पर नाचे। बता दें कि श्रीसंथ को डांस का बहुत शौक है वो पहले भी कई बड़े मौकों पर बेहतरीन डांस कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।