फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूरदर्शन की ‘निर्मला’ ने छोटे परदे पर अब धरा ये खतरनाक अवतार, खराब करेंगी इस 'अनाथ बेटी' की जिंदगी

Tue, 22 Jun 2021 06:49 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Jun 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
Star Bharat Show Lakshmi Ghar Aayi Call Against Dowry System Simran Pareenja, Ananya Khare
धारावाहिक लक्ष्मी घर आई की फोटो और अनन्या खरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दूरदर्शन चैनल के तमाम चर्चित धारावाहिकों में से एक रहा है, धारावाहिक ‘निर्मला’। मुंशी प्रेमचंद के लिए इसी नाम के उपन्यास पर बना ये धारावाहिक कहानी है एक ऐसी युवती की जिसका ब्याह एक उम्रदराज व्यक्ति से होता है और जिसका पति अपने पहली पत्नी से हुए बेटे के साथ अपनी दूसरी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक करता है। इस धारावाहिक में निर्मला का रोल करने वाली अभिनेत्री अनन्या खरे अब टेलीविजन पर वाकई एक विलेन के किरदार में लौट रही हैं। अपने अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं अनन्या खरे की छोटे परदे पर वापसी धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ धारावाहिक से होने जा रही है।



शाकुंतलम टेलीफिल्म्स के नए धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ की कहानी दहेज की उसी कुप्रथा पर केंद्रित है जिस पर सौ साल पहले प्रेमचंद ने धारावाहिक ‘निर्मला’ लिखा था। अगले महीने शुरू होने जा रहे धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ में मुख्य किरदार अभिनेत्री सिमरन परीन्जा को मिला है। उनके साथ इस शो में अक्षित सुखीजा को कास्ट किया गया है। शो की कहानी सिमरन के किरदार मैथली के चारों तरफ घूमती है। वह देखने में तो बहुत खूबसूरत है लेकिन सामाजिक हालात और दहेज का दबाव उसे परिस्थतियों में घेर लेते हैं। धारावाहिक की कहानी का तत्व है, ‘कैसा होगा बहू का संसार, जो दहेज में लाए सिर्फ प्यार!’

Star Bharat Show Lakshmi Ghar Aayi Call Against Dowry System Simran Pareenja, Ananya Khare
अनन्या खरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ बनाने वालों को इसकी लोकप्रियता के लिए अपने लीड कलाकारों से ज्यादा भरोसा अनन्या खरे की लोकप्रियता पर है। हालांकि, अनन्या के चर्चित धारावाहिक ‘निर्मला’ को लोग अब भी नहीं भूले हैं। अनन्या को फिल्म ‘चांदनी बार’ में अपने दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ में भी उनके किरदार की काफी सराहना हुई।

Star Bharat Show Lakshmi Ghar Aayi Call Against Dowry System Simran Pareenja, Ananya Khare
अनन्या खरे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनन्या अपने अच्छे खासे करियर को छोड़ बीच में अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं थी, अब वह फिर से वापस लौटकर अभिनय में रमना चाहती हैं। धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ में उनका किरदार ज्वाला देवी का है जो लक्ष्मी की उपासना करती है और अपने बेटे की सरकारी नौकरी लगने पर 75 लाख रुपये दहेज में पाने की आस लगाए बैठी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Star Bharat Show Lakshmi Ghar Aayi Call Against Dowry System Simran Pareenja, Ananya Khare
सिमरन परीन्जा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ में लीड रोल करने के लिए इसके निर्माताओं ने सिमरन परीन्जा को चुना है। धारावाहिकों ‘भाग्यलक्ष्मी’ और ‘काला टीका’ में अपने अभिनय से लोकप्रिय हुईं सिमरन को आखिरी बार धारावाहिक ‘इशारों इशारों में’ देखा गया था। धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ में वह इलाहाबाद की मैथिली के किरदार में दिखेंगी। बचपन में ही अनाथ हुई मैथिली को सास के रूप में ज्वाला देवी मिलती है जो उसके शादी के बाद अपने पति से जिद करने और अपने नखरे मनवाने के सारे सपनों पर पानी फेर देती है।

विज्ञापन
Star Bharat Show Lakshmi Ghar Aayi Call Against Dowry System Simran Pareenja, Ananya Khare
धारावाहिक लक्ष्मी घर आई की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता अक्षित सुखीजा को धारावाहिक ‘लक्ष्मी घर आई’ में राघव का किरदार मिला है। राघव है तो एक पीसीएस अफसर लेकिन उसके मन में चपरासी का बेटा होने की कुंठा अभी खत्म नहीं हुई है। अक्षित सुखीजा ने अभी तीन साल पहले ही धारावाहिक ‘सिलसिला बदलते रिश्तों का’ से अपना करियर शुरू किया है और अपने सौम्य स्वभाव के चलते काफी प्रशंसक बटोर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed