ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (बार्क) की तरफ से जारी पिछले हफ्ते की टीआरपी रेटिंग में गोविंदा की फिल्म 'हीरो नंबर 1' टॉप पर रही। फ्री टू एयर चैनल स्टार उत्सव मूवीज पर प्रसारित हुई यह फिल्म सभी चैनलों में दर्शकों की पहली पसंद बनी।
मूवी चैनलों में स्टार उत्सव की जबर्दस्त वापसी, गोविंदा की इस हिट फिल्म ने बनाया चैनल नंबर 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते हफ्ते की टीआरपी में दूसरा स्थान भी किसी दक्षिण भारतीय फिल्म को नहीं, बल्कि अनिल कपूर की सुपरहिट फिल्म 'नायक- द रियल हीरो' को मिला। स्टार उत्सव मूवीज पर प्रसारित हुई इस फिल्म में अनिल कपूर के अलावा अमरीश पुरी, रानी मुखर्जी, जॉनी लीवर और पूजा बत्रा जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
देखा जाए तो संबंधित हफ्ता करीब करीब हिंदी के दर्शकों के ही नाम रहा और स्टार उत्सव मूवीज ने शानदार वापसी करते हुए सबसे ज्यादा देखे गए चैनल का भी खिताब पाया। इस चैनल पर प्रसारित हुई फिल्मों को ही पहले, दूसरे के अलावा तीसरा और चौथा स्थान भी मिला। तीसरे स्थान पर रही टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बागी 2' और चौथे स्थान पर रही अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, कुणाल खेमू और अरशद वारसी की फिल्म 'गोलमाल अगेन'। पांचवें स्थान पर रही ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई राम चरण और अल्लू अर्जुन की दक्षिण भारतीय फिल्म 'येवाडू'।
अगर मूवी चैनलों की इस टीआरपी को पेड चैनलों और फ्री टू एयर चैनलों में अलग अलग विभाजित करके देखें तो पैसा देकर फिल्मों का आनंद लेने वाले दर्शकों में भी हिंदी का ही क्रेज नजर आया। स्टार गोल्ड पर प्रसारित हुईं दो फिल्मों विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबेरॉय की 'खुदा हाफिज' और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 3' को क्रमशः पहला और दूसरा स्थान मिला। इस कड़ी में तीसरा स्थान सोनी मैक्स पर प्रसारित हुई अल्लू अर्जुन, रकुल प्रीत सिंह और कैथरीन ट्रेसा की फिल्म 'सराइनोडु' को मिला। 'कंचना 3' को जी सिनेमा पर चौथा स्थान मिला। और, जी सिनेमा पर ही प्रसारित हुई एक और दक्षिण भारतीय डब फिल्म 'प्रलय द डिस्ट्रॉयर' ने पांचवा यानी अंतिम स्थान पाया।
फ्री टू एयर चैनलों पर प्रसारित हुए फिल्मों की बात करें तो शुरुआती चार स्थान स्टार उत्सव मूवीज ने ही कब्जा लिए। इस चैनल पर प्रसारित हुई फिल्म 'हीरो नंबर 1' को पहला, 'बागी 2' को दूसरा, 'नायक- द रियल हीरो' को तीसरा और जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बॉर्डर’ को चौथा स्थान मिला। अंतिम स्थान पाया ढिंचक चैनल पर प्रसारित हुई फिल्में 'येवाडू' ने।