फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोमा राठौड़: वजन बढ़ाया तब जाकर मिला 'भाभीजी घर पर हैं' में अम्मा का रोल, कभी दिखती थीं बेहद दुबली

Tue, 20 Jul 2021 03:13 PM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 20 Jul 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Success: amma of bhabhiji ghar par hai aka soma rathod got work because of weight gain
सोमा राठौड़ - फोटो : instagram

‘भाभीजी घर पर हैं’, इस सीरियल को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीरियल की लोकप्रियता के पीछे कारण है इसमें होने वाली कॉमेडी और अजब-गजब किरदार। सीरियल में जितना महत्व मुख्य कलाकारों का है, उतना ही सह कलाकारों को भी पसंद किया जाता है। इन्हीं किरदारों में से एक है मनमोहन तिवारी की अम्मा का किरदार। इस किरदार को देखकर ही लोगों की हंसी छूटने लगती है। यह किरदार टेलीविजन की मशहूर अदाकारा सोमा राठौड़ द्वारा निभाया जाता है।  वे कॉमेडी शो ‘जीजाजी छत पर है’ में भी नजर आ रही हैं। उन्हें टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग दस साल हो चुके हैं और लोग उनके किरदारों को खूब पसंद भी करते हैं। भाभी जी में काम करने के लिए सोमा ने अपना वजन बढ़ाया है। प्रतिभा के दम पर दर्शकों को हंसाने वालीं सोमा को एक समय काम ही नहीं मिलता था। आइए जानते हैं कि क्यों उन्हें वजन बढ़ाना पड़ा। 


 

Success: amma of bhabhiji ghar par hai aka soma rathod got work because of weight gain
सोमा राठौड़ - फोटो : instagram

पहले हुआ करती थीं पतली
सीरियल भाभी जी घर पर हैं में अम्माजी के भारी-भरकम शरीर और अंदाज को देखनेभर से ही हंसी आने लगती है लेकिन सोमा राठौड़ ने ये वजन शो में काम करने के लिए ही विशेष रूप से बढ़ाया है। पहले वे इतनी मोटी नहीं हुआ करती थीं। नई अभिनेत्रियों की तरह वे दुबली- पतली हुआ करती थीं। 

Success: amma of bhabhiji ghar par hai aka soma rathod got work because of weight gain
सोमा राठौड़ - फोटो : instagram

चुनौती था वजन बढ़ाना
टेलीविजन इंडस्ट्री में जहां अभिनेत्रियों के लिए यह चुनौती होती है कि वे स्वयं को फिट किस प्रकार रखें? वहां सोमा राठौड़ी के लिए फिट रहना नहीं बल्कि वजन बढ़ाना एक टास्क था। जब उन्होंने इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था न वे ज्यादा पतला थीं और न ही अधिक मोटी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Success: amma of bhabhiji ghar par hai aka soma rathod got work because of weight gain
सोमा राठौड़ - फोटो : instagram

मिलते थे रिजेक्शन
चूंकि सोमा राठौड़ उन दिनों ऑडीशन में किसी खास किरदार में फिट नहीं बैठती थीं, इस वजह से उन्हें रिजेक्ट कर दिया जाता था। तब उनके एक दोस्त ने उन्हें सुझाव दिया था कि वे वजन बढ़ा लें। ऐसा करने से उन्हें काम मिलने लगेगा और हुआ भी ऐसा ही, वजन बढ़ाना उनके लिए लाभकारी साबित हुआ। 

विज्ञापन
Success: amma of bhabhiji ghar par hai aka soma rathod got work because of weight gain
सोमा राठौड़ - फोटो : instagram

कई बार नीचा देखना पड़ता है
सोमा कहती हैं कि उन्हें अब बहुत अच्छा लगता है कि सीरियल की कहानियों को अब उन्हें ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है। वे अब काम के विषय में चिंता नहीं करती हैं क्योंकि लेखक खुद से अब उनके लिए किरदार लिखते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मोटा होने के कारण कई बार लोग उन्हें नीचा भी दिखा देते हैं लेकिन वे यही कहती हैं कि हमें अर्थात मोटे लोगों को अधिक जगह की आवश्यकता है इसलिए इस दुनिया में हमारे लिए ज्यादा जगह है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed