लगभग 14 सालों से हर किसी को गुदगुगाने वाले शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा कपिल शर्मा के शो में नजर आने वाले हैं। शैलेश आज कल सुर्खियों में हैं, इसकी वजह है उनकी वायरल होती एक थ्रोबैक वीडियो है, जिसमें वह 'द कपिल शर्मा शो' की खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। ट्रोलर्स उनकी इस वीडियो को वायरल कर उनको 'कपिल शर्मा शो' में जाने के लिए ट्रोल कर रहे हैं।
The Kapil Sharma Show: 'तारक मेहता' ने उड़ाया था कपिल शर्मा का मजाक, अब उनके शो में गए तो लोगों ने कर दिया ट्रोल
वीडियो में कर रहे हैं कपिल के शो की बुराई
शैलेश के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से लोगों का यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है कि आखिर वो कैसे कपिल के शो में शिरकत कर सकते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में शैलेश अपने शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की तारीफ और कपिल शर्मा शो की बुराई कर रहे हैं। इसमें वह कहते दिख रहे हैं, "कुछ शो को देखते वक्त मुझे शर्म आती है, कैसे ऐसी दादी हो सकती है जो हर किसी को चूमना चाहती है। ऐसी कैसी बुआ है जो बस शादी करने के लिए बेताब है। एक ऐसा पति जो अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता है। मैं तो एक ऐसे शो में काम करता हूं, जहां बेटा अपने बाप की इज्जत करता है। इतनी इज्जत करता है कि हर बात में वह अपने पिता के पैर छूता है।"
From the video
— SoniNomics (@ankursoni1) January 18, 2022
"कवि shailesh lodha ने kapil sharma का धज्जियां उड़ा दिया"#TKSS #CNWK pic.twitter.com/0WlpInLaqu
ट्रोलर्स मांग रहे हैं जवाब
हाल ही में सोनी टीवी द्वारा 'द कपिल शर्मा शो' का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। इसमें शैलेश अपने साथी लेखकों के साथ कपिल के शो में शिरकत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर ट्रोलर्स कमेंट करके शैलेश से पूछ रहे हैं कि आप कैसे इस शो का हिस्सा हो सकते हैं? एक यूजर ने लिखा है, "शैलेश जी, यह क्या किया आपने। जिस शो के बारे में इतना कुछ बोला उसी शो पर चले गए।"
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
शैलेश और कपिल दोनों ने खींची एक दूसरे की टांग
इंस्टाग्राम पर जारी किए गए इस वीडियो में बातचीत के दौरान कपिल और शैलेश दोनों ही एक दूसरे की टांग खींचते नजर आ रहे हैं। दोनों अपने कॉमेडी स्टाइल्स पर चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। ट्रोलिंग के बावजूद बहुत से लोग हैं जो बेसर्बी से इस एपिसोड के ऑनस्क्रीन आने का इंतजार कर रहे हैं।
