सब्सक्राइब करें

Mouni Roy-Suraj Nambiar: गोवा में होगी मौनी रॉय, सूरज नांबियार की शादी, मेहमानों के लिए रखी गई ऐसी शर्त

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 20 Jan 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
Mouni Roy is all set to exchange wedding vows with Suraj Nambiar, couple asked their guests for RT-PCR reports
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नांबियार कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री 27 जनवरी, 2022 को गोवा के कैंडोलिम में सूरज नांबियार के साथ शादी करने जा रहीं हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से शादी समारोह में सीमित लोगों को ही न्योता दिया जाएगा।

Trending Videos
Mouni Roy is all set to exchange wedding vows with Suraj Nambiar, couple asked their guests for RT-PCR reports
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

सूत्रों के मुताबिक मौनी रॉय और सूरज नांबियार कोविड -19 प्रोटोकॉल के कारण अपनी अतिथि सूची में कटौती कर रहे हैं। इसके साथ ही कपल ने शादी में शामिल होने वाले लोगों को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट लाने का आग्रह भी किया है। Mouni Roy Wedding: इस आलीशान होटल में शादी करेंगे मौनी रॉय-सूरज नांबियार, बस कुछ दिन हैं बाकी...

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy is all set to exchange wedding vows with Suraj Nambiar, couple asked their guests for RT-PCR reports
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत के दौरान मौनी रॉय के करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि शुरुआत में, मौनी की अतिथि सूची में 50 लोग शामिल थे। हालांकि अभिनेत्री अब अपनी अतिथि सूची को छोटा कर रही हैं। कोविड प्रोटोकॉल की वजह से अभिनेत्री अपनी शादी में इंडस्ट्री के सभी मित्रों को न्योता नहीं दे सकती हैं। इसलिए उन्होंने तय किया है कि कोरोना के मामलों में गिरावट आने के बाद वह मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेंगी। 

Mouni Roy is all set to exchange wedding vows with Suraj Nambiar, couple asked their guests for RT-PCR reports
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी। जिसे तीन भागों में बनाया गया है। फिल्म का पहला भाग 9 सितंबर, 2022 को रिलीज होने वाला है। इसमें फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया भी दिखाई देंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed