टेलीविजन के कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले बारह सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के करीब 2900 से भी ज्यादा एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं। कोरोना वायरस के चलते फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। लेकिन तारक मेहता शो के निर्माता इस खतरे में भी में शूटिंग करने की जिद्द कर रहे हैं।
सरकार की सख्त हिदायत के बाद भी नहीं मान रहे 'तारक मेहता' शो के मेकर्स, अब की ये अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने ट्वीट कर सरकार से कहा कि उन्हें शूटिंग करने दी जाए। वो सेट पर सभी तरह के जरूरी निर्देशों का पालन कर रहें हैं। उन्होंने लिखा, 'सर, जारी किए इन सर्कुलर्स से हमें कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है। अचानक हमें फिल्म सिटी में शूटिंग करने से रोक दिया गया। हम सभी जरूरी सावधानियां बरत रहे हैं सेट को हाईजीन रखने के साथ-साथ छोटी यूनिट में काम कर रहे हैं। हम कल तक की अनुमति दें।'
@mybmc @bmcmumbai @MaharashtraCmo Sir,🙏🏻 we are not getting any clarity about this circulars.suddenly filmcity not allowing us to shoot.We are following preventive guideline to keep hygiene on set and working with smaller unit.Sir,please allow till Tomm pic.twitter.com/H5ips2Jsnr
एक और ट्वीट में असित मोदी ने लिखा, 'कृपया हमें अपने सर्कुलर के बारे में जानकारी दीजिए। क्या फिल्मसिटी की सारी शूटिंग बंद हो गई हैं? MIDC, फैक्ट्रीज, सरकारी ऑफिस, प्राइवेट ऑफिस आज से बंद हैं? हम सरकार द्वारा जारी किए गए सारे दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं। क्या हम कम यूनिट के साथ काम कर सकते है?'
@mybmc @bmcmumbai 🙏🏻 Sir please guide us about your circular?All Shootings at all places&Filmcity closed?MIDC,factories,SEZ,Govt off,Pvt off closed from today?Sir please guide.We are taking all precautions suggested by Govt🙏🏻can we shoot with limited unit pic.twitter.com/tqDKvZftnx
असित मोदी ने सरकार से सिर्फ 18 मार्च तक शूटिंग करने की इजाजत मांगी है लेकिन उनका ये फैसला कुछ लोगों को पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- सर..पहले अपने लोगों का ख्याल रखें। शूटिंग तो चलती रहेगी। अगर संभव हो तो कृपया उन्हें छुट्टी पर भेज दें। एक और ने लिखा- सबसे बड़ा रुपैया। आपके नए वाले एपिसोड्स की अपेक्षा पुराने वालों से ज्यादा मनोरंजन होता है। वहीं कुछ लोगों ने असित मोदी से पुराने ही एपिसोड टेलीकास्ट करने को कहा है।
मशहूर अभिनेता अमजद खान के भाई इम्तियाज खान का निधन, सितारों ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि