टेलीविजन का सबसे चर्चित शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाल शो है। इस शो में हमेशा कोई ना कोई सेलिब्रिटी आते हैं और कपिल शर्मा उनके साथ ढेर सारी मस्ती करते हैं। दर्शकों के साथ ही शो में आने वाले गेस्ट्स को भी इस शो में बड़ा ही मजा आता है। ऐसे में अब इस शो में आने वाले हफ्ते में नए मेहमान देखने को मिलने वाले हैं। ये मेहमान हैं हेमा मालिनी और उनकी बड़ी बेटी ईशा देओल।
कपिल शर्मा ने हेमा मालिनी से पूछ लिया धरम जी को लेकर ऐसा सवाल, हक्की-बक्की रह गईं ड्रीम गर्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो के आने वाले एपिसोड में कपिल शर्मा अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और उनकी बड़ी बेटी अभिनेत्री ईशा देओल के साथ काफी मस्ती करते नजर आएंगे। इस दौरान कपिल शर्मा दोनों मां बेटी से ढेर सारे सवाल पूछने वाले हैं। इसी बीच कपिल शर्मा हेमा मालिनी से एक ऐसा सवाल पूछ बैठेंगे जिसे सुन हेमा मालिनी भी हक्की-बक्की रह जाएंगी।
दरअसल 'द कपिल शर्मा शो' के आने वाले एपिसोड में हेमा मालिनी और ईशा देओल गेस्ट के रूप में आएंगी। इस दौरान कपिल हेमा मालिनी से धर्मेंद्र को लेकर कई सवाल पूछेंगे। कपिल इस दौरान हेमा से पूछते हैं 'क्या आपने कभी शादी के बाद पंजाबी डिश नहीं ट्राई की? जैसे पराठे जो प्लेट में ऐसे फैल कर आते हैं।' ये सवाल सुनकर हेमा मालिनी खुद भी हंसने लगती हैं। इसके बाद हेमा जी इस सवाल का जवाब देते हुए कहती हैं 'नहीं'।
इसके बाद कपिल कहते हैं कि 'धरम जी जिस पंजाबी कल्चर से आए हैं वहां से पराठे तो हमारे साथ ही जाते हैं।' इसके जवाब में हेमा जी कहती हैं कि 'वो जब हमारे यहां आते हैं उन्हें इडली सांभर खाना अच्छा लगता है।' कपिल शर्मा भी उनके इस जवाब पर खूब चुटकी लेते हैं। कपिल हेमा मालिनी से कहते हैं कि वो तो आपके प्यार में खा जाते हैं हेमा जी वरना पंजाबी आदमी को बदलना मुश्किल है।
कपिल शर्मा का ये सवाल-जवाब का सिलसिला उनके फैन्स को काफी एन्टरटेन करने वाला है। हेमा ही नहीं बल्कि ईशा देओल के साथ भी कपिल की ये मस्ती जारी रहेगी। कपिल ईशा देओल के साथ जमकर मस्ती करने वाले हैं। शो का ये एपिसोड इस वीकेंड प्रसारित होगा। शो में कपिल दोनों मां बेटी के साथ जमकर मस्ती करने वाले हैं।
पढ़ें: अभिनेत्री की प्राइवेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर LEAK, मामले में कास्टिंग डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार