'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद कई सितारों को काम मिल चुका है। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो अभी भी काम की तलाश कर रहे हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री का नाम आरती सिंह हैं। हालांकि आरती लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रही हैं जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बनी रहें। आरती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। ये पोस्ट चर्चा में बना हुआ है जिसका कनेक्शन उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड से है।
Bigg Boss 13: आरती सिंह ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को सालगिरह पर दिया खास तोहफा, हो रही चर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक आरती सिंह और अयाज खान तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों का रिश्ता आगे नहीं चल सका जिसके बाद ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अयाज खान ने शादी कर ली। अयाज की शादी की दूसरी सालगिरह पर आरती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा जो वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आरती ने अयाज की पत्नी संग एक तस्वीर साझा की और कैप्शन भी लिखा।
आरती सिंह ने लिखा- 'सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं मेरे दोस्तों। भगवान तुम दोनों को हमेशा खुश रखे। तुम दोनों से बहुत प्यार करती हूं।' आरती के अलावा अभिनेत्री बिपाशा बसु ने भी अयाज की तस्वीर साझा कर एक पोस्ट लिखा। बिपाशा ने लिखा- 'शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं मेरे सबसे फेवरेट कपल को। तुम दोनों ऐसे ही एक दूसरे के प्यार में डूबे रहो।'
A post shared by Arti Singh (@artisingh5) on
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' के दौरान शेफाली बग्गा ने आरती सिंह से एक टास्क के दौरान अयाज खान से उनके रिश्ते का जिक्र किया था। यहां तक कि उन्होंने ये भी कहा था कि इन दोनों ने चुपके से शादी कर ली थी। हालांकि इन बातों को अयाज ने झूठा बताया था। अयाज ने कहा था कि 'आरती और मैंने कभी भी शादी नहीं की। ये एक फिल्म की तरह है जहां पर लोग एवरेस्ट पर जाते हैं और भगवान को साक्षी मानकर शादी कर लेते हैं और किसी को इसकी खबर भी नहीं होती।'
अयाज खान और आरती सिंह ने 'परिचय: नई जिंदगी के नए सपनों का' सीरियल में काम किया था। इस सीरियल में आरती ने अयाज की पत्नी का किरदार निभाया था। आरती ने इस सीरियल के बाद कई शोज में हाथ आजमाया लेकिन भाई कृष्णा अभिषेक की तरह कामयाब नहीं हो पाईं।
हीरोइन बनने के लिए नेहा कक्कड़ ने रखी बड़ी शर्त, इंटरव्यू के दौरान खुद किया खुलासा