फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पारस छाबड़ा ने कहा शो की बेइज्जती कर रही हैं शहनाज गिल, सिद्धार्थ का बार-बार नाम लेना जरूरी नहीं

Tue, 17 Mar 2020 01:09 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 17 Mar 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant paras chhabra slam shehnaz gill to take name sidharth shukla again and again
Paras Chhabra - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बिग बॉस 13 के बाद पारस छाबड़ा और शहनाज गिल को शो 'मुझसे शादी करोगे' मिला । दोनों ही कंटेस्टेंट इस शो के जरिए अपने लिए दूल्हा-दुल्हन ढूंढ रहे हैं । हालांकि शो को बिग बॉस जैसी टीआरपी और सफलता नहीं मिल पा रही है । खबरों की मानें तो यह शो 27 मार्च को बंद हो जाएगा । इस बीच पारस छाबड़ा ने शहनाज को लेकर एक बड़ा बयान दिया है । 

bigg boss 13 contestant paras chhabra slam shehnaz gill to take name sidharth shukla again and again
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

दरअसल, शहनाज गिल इस शो में अपने लिए पार्टनर खोजने आई हैं लेकिन उनका दिल सिद्धार्थ शुक्ला के साथ ही लगा हुआ है । वो शो में अक्सर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेती हैं । साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि वो सिद्धार्थ से एकतरफा प्यार करती हैं । इस पर पारस ने बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि शहनाज शो की बेइज्जती कर रही हैं ।'

bigg boss 13 contestant paras chhabra slam shehnaz gill to take name sidharth shukla again and again
Paras Chhabra, Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : social media

'हर किसी से सिद्धार्थ की तुलना करना ठीक नहीं है । उसे कंटेस्टेंट के टैलेंट और पर्सनैलिटी को देखकर जज करना चाहिए ।' इसके अलावा पारस से पूछा गया कि आकांक्षा के बारे में सिद्धार्थ ने आपकाे क्या सलाह दी थी । इस पर पारस ने कहा, 'उसने आकांक्षा के बारे में कभी कुछ नहीं बोला । वो इन सब मामलों में काफी समझदार है ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant paras chhabra slam shehnaz gill to take name sidharth shukla again and again
Paras Chhabra - फोटो : Instagram

'उसने मुझसे यही कहा कि आकांक्षा के बारे में घर में बात ना करो । शो के बाद ये सब बातचीत करना । उसने मुझे समझाया कि गेम पर फोकस करो । हमने कभी इस बारे में बातचीत नहीं की ।' शो के बंद होने को लेकर पारस ने खुद बताया कि मेकर्स ने कहा है कि शो जल्द ही खत्म हो जाएगा । बता दें कि हाल ही में एक डिजाइनर ने पारस छाबड़ा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है । 

विज्ञापन
bigg boss 13 contestant paras chhabra slam shehnaz gill to take name sidharth shukla again and again
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram
डिजाइनर का कहना है कि पारस और आकांक्षा के ब्रेकअप के बाद से उन्हें अभी तक कपड़ों का बकाया पैसा नहीं मिला है। स्पॉट ब्वॉय वेबसाइट से बातचीत के दौरान दो फैशन डिजाइनर्स ने ये आरोप लगाए। एक डिजाइनर ताशी के मुताबिक- 'हमारी लाइन में विश्वास से काम चलता है। हमने कभी नहीं सोचा था कि पैसों के लिए इस तरह से परेशान करेगा।' वहीं दूसरी डिजाइनर ने कहा- 'ये अनप्रोफेशनल बर्ताव है। पारस का हमेशा यही कहना होता है कि उनका जीएसटी का मामला चल रहा है। मुझे अभी तक बिग बॉस से प्राइज मनी नहीं मिली है। मैं उसी के बाद पैसा दे पाऊंगा।' 

 

करीना ने शेयर की घर के अंदर की तस्वीरें, किताब पढ़ने में बिजी दिखे सैफ अली खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed