फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: 'तारक मेहता' की रोशन भाभी का ये अवतार देख हैरान हुए फैंस, किसी डीवा से कम नहीं थीं अभिनेत्री

Sun, 01 Aug 2021 09:03 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 01 Aug 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Taarak Mehta Mrs Sodhi aka Jennifer Mistry Bansiwal looks totally unrecognisable in these pics
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : जेनिफर मिस्त्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलीविजन पर बीते कई सैलून से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में काम करने वाले कलाकार बेहद मशहूर हैं, लेकिन दर्शक उन्हें उनके किरदार के नाम से ही जानते हैं। दयाबेन, अंजली, माधवी, कोमल, रोशन और बबीता जी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। शो के सितारे अपनी कॉमेडी से अपने दर्शकों को गुदगुदाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। वहीं, टीआरपी के मामले में भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा टॉप 10 में हमेशा अपनी जगह कायम रखता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इस कॉमेडी शो का दीवाना है। 



अभी हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मिसेज रोशन सोढ़ी उर्फ अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने अपने शुरूआती दिनों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में जेनिफर पहचानी को पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है। अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने यंग टाइम की कुछ तस्वीरें साझा की, जिसमें उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं हैं।

Taarak Mehta Mrs Sodhi aka Jennifer Mistry Bansiwal looks totally unrecognisable in these pics
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : जेनिफर मिस्त्री

बता दें कि अभिनेत्री की ये सबसे अच्छी दोस्त अब उनके ही कजिन भाई की पत्नी है।  अभिनेत्री ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमने न केवल अपना पूरा बचपन एक साथ बिताया, और अब ये मेरी कजिन की वाइफ है।  हमने जो कुछ भी किया उसकी बहुत सी अच्छी यादें हैं- चाहे वो मेरी सनी पर बरगी या सदर हो या नवनीता में शाम 5 बजे खाना।  या कॉफी हाउस/अन्ना के कैफे में खाना....भुक्कड़ की तरह पेस्ट्री और पेटिस खाना, अपनी बहन को हर दिन बेवकूफ बनाना और चाय बनाने के लिए उसे दंड देना। '

Taarak Mehta Mrs Sodhi aka Jennifer Mistry Bansiwal looks totally unrecognisable in these pics
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे लिखा, बहुत सारी चाय पीना। और हमारे कोड वर्ड (ईश) और अल्टी पुल्टी भाषा। सबसे अच्छे एपिसोड तब थे जब मैं हर महीने मेनका की आवाज में फोन करते थे और आपके सख्त दादाजी को बेवकूफ बनाता थे।'

View this post on Instagram

A post shared by Jennifer Mistry Bansiwal🧚♀️♾ (@jennifer_mistry_bansiwal)

विज्ञापन
विज्ञापन
Taarak Mehta Mrs Sodhi aka Jennifer Mistry Bansiwal looks totally unrecognisable in these pics
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : Instagram

जेनिफ का शो में ग्लैमरस अंदाज तो देखने को नहीं मिलता, लेकिन उनके इंस्टाग्राम की तस्वीरें कुछ और ही कहानी कहती है। शो में जेनिफर मिसेज सोढ़ी यानी रोशन का किरदार निभाती हैं। रोशन सिंह सोढ़ी की पत्नी और गोगी की मां की भूमिका निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री अपने बचपन में भी काफी खूबसूरत थी।

विज्ञापन
Taarak Mehta Mrs Sodhi aka Jennifer Mistry Bansiwal looks totally unrecognisable in these pics
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : instagram/jennifer_mistry_bansiwal

बता दें कि फैंस जेनिफर के इस अवतार को देखकर काफी हैरान हैं।  साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स फोटो पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।  बता दें कि जेनिफर हाल ही में तीन महीने के बाद तारक के सेट पर वापस लौटी हैं और अपने साथी कलाकारों के साथ शूटिंग के समय का आनंद ले रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed