फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tejasswi Prakash Affairs: करण कुंद्रा से पहले इस हैंडसम शख्स के साथ जुड़ा था तेजस्वी का नाम, आज भी कहती हैं अच्छा दोस्त

Fri, 10 Jun 2022 09:53 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 10 Jun 2022 09:53 AM IST
विज्ञापन
Tejasswi prakash love affairs know about her boyfriend before karan kundrra
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की मश्हूर अभिनेत्री और 'स्वरागिनी' फेम अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर वह दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बिना किसी गॉड फादर के तेजस्वी में इंडस्ट्री में इतने कम समय में खास मुकाम हासिल किया है। आजकल वह एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 6' में मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। तेजस्वी टीवी के मोस्ट कन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विनर भी रह चुकी हैं। आज अभिनेत्री इतनी फेमस हो चुकी हैं कि उनके चर्चे इंडस्ट्री के कोने-कोने में हैं। तेजस्वी प्रकाश इन दिनों करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं। आज वह अपना 29वां जन्मदिन भी बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से साथ ही मना रही  हैं।

Tejasswi prakash love affairs know about her boyfriend before karan kundrra
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

इतनी पढ़ी-लिखी हैं
10 जून 1998 को जन्मीं तेजस्वी का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वायंगणकर है। तेजस्वी के पिता प्रकाश वायंगणकर एक बेहतरीन सिंगर हैं और दुबई में काम करते हैं। तेजस्वी ने करीब चार साल तक शास्त्रीय संगीत की शिक्षा हासिल की है। अभिनेत्री एक बेहतरीन डांसर भी हैं। वह काफी पढ़ी-लिखी भी हैं। तेजस्वी ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

Tejasswi prakash love affairs know about her boyfriend before karan kundrra
तेजस्वी प्रकाश

इन सीरियलों में आ चुकी हैं नजर
इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उन्होंने महज 18 साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। अभिनेत्री के करियर का पहला सीरियल '2612' था जो साल 2012 में टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद उन्होंने स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों का और इन दिनों वह नागिन 6 में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी', 'किचन चैंपियन 5', 'कॉमेडी नाइट्स लाइव', जैसे कई रियलिटी शोज भी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi prakash love affairs know about her boyfriend before karan kundrra
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : insta

करण कुंद्रा को कर रहीं डेट
इस समय तेजस्वी अपने से 10 साल बड़े करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आती है। इस समय दोनों गोवा में अपना क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि करण से पहले भी तेजस्वी का नाम किसी और के साथ जुड़ चुका है। क्या हुआ? आप भी चौंक गए न। तो चलिए आपको बताते हैं कि वह शख्स कौन से जिसके साथ तेजस्वी के रिश्ते रहे।

विज्ञापन
Tejasswi prakash love affairs know about her boyfriend before karan kundrra
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

करण से पहले भी हुए अफेयर के चर्चे
बात उन दिनों की है जब तेजस्वी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' कर रही थीं। इस शो में टीवी के हैंडसम एक्टर शिविन नारंग भी थे। दोनों को बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती थी। वहीं से दोनों के अफेयर की चर्चाओं को हवा मिली। सिर्फ इतना ही सोशल मीडिया पर यह जोड़ी ट्विन (Te Vin) के नाम से वायरल होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि तेजस्वी को इसपर सफाई देनी पड़ गई। दोनों ने हमेशा खुद को अच्छा दोस्त बताया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed