फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Actresses: पौराणिक भूमिकाएं निभाकर पॉपुलर हुईं ये टीवी अभिनेत्रियां, फैंस सच में मानने लगे थे देवी

Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Tejasswi prakash mouni roy sonarika bhadoria these TV Actress Gets Popularity From Mythological Characters
मौनी रॉय, पूजा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय में टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियां भी पॉपुलैरिटी के मामले में किसी से कम नहीं हैं। टीवी एक्ट्रेसेस अब एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। हिना खान, सुरभि चंदना से लेकर निया शर्मा तक, ये सभी अभिनेत्रियां अपनी बोल्डनेस की लिए जानी जाती हैं। इनकी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने सीरियल में पौराणिक किरदार निभाकर लोगों को अपना दीवाना बनाया है। आज हम आपको ऐसी ही पांच टीवी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने पौराणिक किरदार से घर-घर में मशहूर हुई हैं।


 
मौनी रॉय
मौनी रॉय टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जो अब फिल्मों में नजर आती हैं। मौनी 'देवों के देव महादेव' में सति की भूमिका में नजर आई थीं। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद एक्ट्रेस ‘नागिन’ में नजर आई थीं। इस सीरियल ने उनकी पॉपुलैरिटी को चार चांद लगा दिए थे। 

Tejasswi prakash mouni roy sonarika bhadoria these TV Actress Gets Popularity From Mythological Characters
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी प्रकाश
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सीरियल 'कर्णसंगिनी' में उर्वी का किरदार निभाया था। यह सीरियल कर्ण की पत्नी के जीवन पर आधारित था। तेजस्वी के इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था। इन दिनों तेजस्वी ‘नागिन 6’ में दिख रही हैं। वह 'बिग बॉस 15' की विनर भी रह चुकी हैं।

Tejasswi prakash mouni roy sonarika bhadoria these TV Actress Gets Popularity From Mythological Characters
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देबिना बनर्जी
देबिना बनर्जी ने अपने करियर की शुरुआत एक पौराणिक सीरियल से की थी। वह सबसे पहले सीरियल ‘रामायण’ में सीता के किरदार में नजर आई थीं। इस सीरियल में गुरमीत चौधरी ने राम का रोल निभाया था। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया था। आज के समय में दोनों एक साथ अपनी लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tejasswi prakash mouni roy sonarika bhadoria these TV Actress Gets Popularity From Mythological Characters
पूजा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पूजा शर्मा
पूजा शर्मा ने स्टार प्लस पर प्रसारित हुई ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाया था। इस सीरियल में पूजा ने अपने किरदार को इतनी बखूबी से निभाया था कि उन्होंने कुछ ही समय में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली थी। आज भी फैंस पूजा को टीवी की द्रौपदी कहते हैं।

विज्ञापन
Tejasswi prakash mouni roy sonarika bhadoria these TV Actress Gets Popularity From Mythological Characters
सोनारिका भदौरिया - फोटो : सोशल मीडिया

सोनारिका भदौरिया
सोनारिका भदौरिया कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। लेकिन फैंस उन्हें ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल के लिए याद करते हैं। इस सीरियल में सोनारिका ने पार्वती का किरदार निभाया था। अपने किरदार से सोनारिका ने फैंस का दिल जीत लिया था। फैंस ने सच में सोनारिका को देवी मान लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed