फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kapil Sharma Show: नेहा धूपिया की कपिल शर्मा ने ली चुटकी, कहा- इन्होंने भी लॉकडाउन का…

Sun, 20 Feb 2022 06:57 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 20 Feb 2022 06:57 PM IST
सार

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में आने वाले खास कलाकार शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ मिलकर इस शो में चार चांद लगाते हैं।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma took a jibe on Neha Dhupia said he also took the advance of lockdown
कपिल शर्मा, नेहा धूपिया - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन का मशहूर कॉमेडी सीरियल 'द कपिल शर्मा शो' लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो में आने वाले खास कलाकार शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ मिलकर इस शो में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में दर्शकों को भी अपने पसंदीदा सितारों को इस शो में शामिल होते देख बेहद अच्छा लगता है। इसी क्रम में अब कपिल शर्मा के एपिसोड में ए थर्सडे की स्टार कास्ट बतौर मेहमान नजर आई। इस दौरान शो में अभिनेत्री यामी गौतम, एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अतुल कुलकर्णी शो में शिरकत करते नजर आए। इसी बीच शो के होस्ट कपिल शर्मा अभिनेत्री नेहा धूपिया और यामी गौतम के साथ जमकर मस्ती मजाक करते नजर आए।

तीनों कलाकार शो में अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म के प्रचार के लिए शो में पहुंचे। इस दौरान कपिल ने अपने अनोखे अंदाज में नेहा का स्वागत करते हुए पिछले साल अक्टूबर में एक बच्चे की मां बनने के लिए उन्हें बधाई दी। नेहा को संबोधित करते हुए कपिल ने कहा मुबारक हो आपके बड़ा प्यारा बेटा हुआ है।

The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma took a jibe on Neha Dhupia said he also took the advance of lockdown
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा इन्होंने भी मेरी तरह लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाया है। दरअसल, अपनी 3 साल की शादी में दो बच्चों के पिता बनने को लेकर अक्सर मजाक का शिकार होते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने नेहा धूपिया के भी इस मुद्दे पर जमकर मजे लिए।

The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma took a jibe on Neha Dhupia said he also took the advance of lockdown
यामी गौतम - फोटो : social media

इस दौरान अभिनेत्री यामी गौतम ने फिल्म की ए थर्सडे शूटिंग से जुड़ी कई यादें भी साझा कीं। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे एक बाल कलाकार अक्सर एक टेक के दौरान टचअप के लिए कहता था। इस बीच अपने बच्चों के बारे में बात करते हुए और आमतौर पर लड़के लड़कियों से कैसे अलग होते हैं, इस बारे में बताते हुए कपिल ने कहा, मेरा बेटा बच्चों के वॉकर में चलता है। लेकिन उसने पूरे घर की जांच की है। हालांकि मेरी बेटी अभी भी अपने खिलौनों के मेकअप किट में व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma took a jibe on Neha Dhupia said he also took the advance of lockdown
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि अभिनेता कपिल ने दिसंबर 2018 में गिनी चतरथ से शादी रचाई थी। शादी के बाद इस जोड़े ने दिसंबर 2019 में अपनी पहली बेटी अनायरा और फरवरी 2021 में दूसरे बेटे त्रिशान का स्वागत किया। वहीं अभिनेत्री नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी संग शादी की है। दोनों की पहले से ही 3 साल की बेटी मेहर है, जबकि पिछले साल इस कपल ने अपने बेटे गुरिक का स्वागत किया था।

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show: Kapil Sharma took a jibe on Neha Dhupia said he also took the advance of lockdown
यामी गौतम और आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अभिनेत्री यामी गौतम की बात करें तो उन्होंने पिछले साल जून में फिल्म निर्माता आदित्य धर के साथ गुपचुप शादी रचाई थी। फिल्म मेकर के साथ सात फेरे लेने के बाद यामी ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed