एक तरफ जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दर्शकों के मनोरंजन को दोगुना कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी जगत के लिए भी कई रास्ते खुल गए हैं। हाल ही में टीवी पर ऑन एयर हुए कई सीरियल को कम टीआरपी के कारण ओटीटी में शिफ्ट किया गया। इसमें टीवी क्वीन एकता कपूर के भी शो शामिल हैं। यहां देखिए पूरी सूची-
OTT Platforms: नहीं चल पाया टीवी क्वीन एकता कपूर का जादू, टीवी पर फ्लॉप हुए शोज अब ओटीटी का कर रहे रुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमाई राजा 2.0
रवि दुबे और निया शर्मा अभिनीत शो 'जमाई राजा' का पहला सीजन टीवी पर बहुत सफल रहा और लगभग तीन वर्षों तक चला। लेकिन इसके दूसरे सीजन को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर टेलीकास्ट किया जा रहा है।
क़ुबूल है 2.0
'क़ुबूल है' एक बहुत लोकप्रिय शो था और इसमें 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने अभिनय किया था। 'क़ुबूल है 2.0' उसी मुख्य कलाकार के साथ जी5 पर रिलीज किया गया है।
इश्क में मरजावां 2
इश्क में मरजावां 2 टीआरपी चार्ट में अपनी जगह नहीं बना पाया और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया। शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने के बाद ऑफ-एयर कर दिया गया।
बालिका वधू 2
शिवांगी जोशी के शो बालिका वधू 2 को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जाएगा। टीआरपी गिरने के कारण मेकर्स शो को वूट एप पर शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं।