फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP लिस्ट में अमिताभ की एंट्री से लेकर अभिनेत्री की पिटाई तक, ये हैं टीवी की हफ्तेभर की 5 खबरें

Wed, 04 Sep 2019 11:45 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 04 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly Amitabh Bachchan KBC 11 on 5th spot at TRP Nalini Negi hit by roommate
Salman, Amitbah and Nalini Negi - फोटो : file photo

'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 

Television Weekly Amitabh Bachchan KBC 11 on 5th spot at TRP Nalini Negi hit by roommate
Nia , Arjun and Anita - फोटो : instagram

टीवी सितारों के घर विराजे गणपति
हर जगह गणेश उत्सव की धूम है। आम हो या खास सभी विघ्नहर्ता बप्पा की भक्ति में डूबे हुए हैं। जहां एक ओर फिल्मी सितारे गणपति को लेकर आए तो वहीं टीवी सितारे भी पीछे नहीं रहे। टीवी क्वीन एकता कपूर से लेकर अर्जुन बिजलानी तक और गोपी बहू से लेकर 'जमाई राजा' की निया शर्मा तक हर कोई अपने घर बप्पा को लेकर आया।

Television Weekly Amitabh Bachchan KBC 11 on 5th spot at TRP Nalini Negi hit by roommate
Naira, Amitabh and Kapil - फोटो : file photo
5वें नंबर पर पहुंचा केबीसी
हर हफ्ते सीरियल में कहानी और ट्विस्ट का तड़का लगाने की वजह टीआरपी होती है। हर शो के निर्माता यही चाहते हैं दर्शकों की दिलचस्पी शो में बरकरार रहे। सीरियल की कहानी का हफ्तेभर का लेखा जोखा रखने वाली इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ गई है। इस बार की टीआरपी रिपोर्ट कार्तिक और नायरा के सीरियल के लिए खुशखबरी लेकर आई है तो वहीं अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए अच्छी खबर है। जानिए इस हफ्ते टॉप 10 सीरियल की लिस्ट में कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा। 

टॉप 10 सीरियल की टीआरपी लिस्ट                                                   
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. कुमकुम भाग्य और ये रिश्ते हैं प्यार के
4. द कपिल शर्मा शो
5. कौन बनेगा करोड़पति 
6. सुपरस्टार सिंगर
7. छोटी सरदारनी
8. शक्ति: अस्तित्व के एहसास की
9. दिव्य-दृष्टि
10. कसौटी जिंदगी के 2 और गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Amitabh Bachchan KBC 11 on 5th spot at TRP Nalini Negi hit by roommate
Surbhi Jyoti and Salman Khan - फोटो : instagram

'बिग बॉस 13' का दूसरा प्रोमो रिलीज
'बिग बॉस 13' के पहले प्रोमो के बाद से भी प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। पहले प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) स्टेशन मास्टर के लुक में नजर आए थे। वहीं अब 'बिग बॉस' का दूसरा प्रोमो भी रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में सलमान सितारों को अपने इशारों पर नचाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है जो इस सीजन के शुरू होने से पहले ही हाईस्पीड धमाके का इशारा दे रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन लिखा- 'हाई स्पीड ड्रामा और सितारों के ग्लैमर का तड़का। सब होगा इस सीजन में।' 

विज्ञापन
Television Weekly Amitabh Bachchan KBC 11 on 5th spot at TRP Nalini Negi hit by roommate
Faisal Khan - फोटो : instagram

फैजल खान के पैर की हुई सर्जरी
7 साल पहले फैजल खान (Faisal Khan) ने डांस से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो का नाम 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर 2' था। इस शो में फैजल ने जी जान लगा दी और विजेता भी रहे। इस कामयाबी के बाद फैजल ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। नाम, पैसा, शोहरत सभी कुछ फैजल के पास था। डांस के अलावा फैजल ने अपना हुनर अभिनय में भी दिखाया और वहां भी सफल हुए। फैजल इस वक्त रियलिटी शो में गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। इस बीच फैजल ने अपने प्रशंसकों के लिए एक तस्वीर साझा की है जो उन्हें परेशान कर सकती है। फैजल ने लिखा- 'कभी-कभी भाग्य आपकी इच्छाओं के खिलाफ काम करता है। दुर्भाग्य यह है कि आप इसे रोक नहीं पाते।  मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि अगले दो महीने तक हर पल अधूरा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि मेरी जिंदगी डांस के बिना अधूरी है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed