'बुद्धू बक्सा' (Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी पांच खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
TRP में टॉप 10 से बाहर हुए कपिल शर्मा, दो टीवी सितारे बने पेरेंट्स, ये हैं हफ्ते की पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bigg Boss 13: बेघर होते ही हिंदुस्तानी भाऊ ने खोले घर के राज
'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वॉर में विकास फाटक यानी हिंदुस्तानी भाऊ घर से बेघर हो गए हैं। इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और मधुरिमा तुली भी नॉमिनेटेड थे। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने कई राज खोले। साथ ही दूसरे कंटेस्टेंट पर अपनी भड़ास भी निकाली। शो के दौरान भाऊ ने सिद्धार्थ के बारे में कहा था कि 'घर के एक सदस्य को वो बिल्कुल पसंद नहीं करते।' इस बारे में भाऊ ने कहा कि 'टीवी पर हर कोई आपको बहुत अच्छा लगता है लेकिन जब आप उसके साथ 24 घंटे रहते हैं तो उसकी हरकतें, उसके तरीके दिखने शुरू होते हैं।'
कपिल का शो TRP में टॉप 10 से बाहर
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' की इन दिनों काफी चर्चा है। शो में मेकर्स हर रोज कई मोड़ लेकर आ रहे हैं। इसके बावजूद ये दर्शकों को उतना रास नहीं आ रहा है। जी हां, इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है जिसके मुताबिक एक बार फिर सास-बहू सीरियल को दर्शकों ने पसंद किया है। वहीं कपिल का शो तो टॉप 10 लिस्ट से ही बाहर हो गया है।
TRP लिस्ट
1. कुंडली भाग्य
2.ये जादू है जिन्न का
3.तारक मेहता का उल्टा चश्मा
4.छोटी सरदारनी
5.कुमकुम भाग्य
6.ये रिश्ता क्या कहलाता है
7.डांस प्लस 5
8.ये रिश्ते हैं प्यार के
9.बिग बॉस 13
10. कसौटी जिंदगी के'
दो टीवी सितारे बने पेरेंट्स
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले अभिनेता करण पटेल के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। करण पटेल और उनकी पत्नी अंकिता भार्गवा पेरेंट्स बन गए हैं। अंकिता ने बेटी को जन्म दिया है। अंकिता और करण का यह पहला बच्चा है। वहीं 'साथ निभाना साथिया' सीरियल में राशि का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रुचा हसब्निस भी मां बनी हैं। रुचा के बेटी हुई है।
'साथ निभाना साथिया' की राधा ने की सगाई
'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhana Saathiya) में राधा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री भाविनी पुरोहित (Bhavini Purohit) के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी हैं। भाविनी ने हाल ही में सगाई की। सगाई की तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की। तस्वीरों में भाविनी मंगेतर के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रही हैं। भाविनी के मंगेतर का नाम धवल दवे है।