'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
शादी के बंधन में बंधे शरद तो पार्थ पर टूटा दुखों का पहाड़, ये हैं इस हफ्ते की टीवी की 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बंधन में बंधे शरद मल्होत्रा
टेलीविजन के जाने माने एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) शादी के बंधन में बंध गए हैं। शरद ने दिल्ली की फैशन डिजाइनर रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia) से शादी की है। शरद और रिप्सी ने पहले सिख रीति रिवाज से गुरुद्वारे में और बाद में हिंदू रीति से शादी की। इस खास मौके पर दुल्हन बनीं रिप्सी ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। जबकि शरद मल्होत्रा ने क्रीम कलर की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए थे।
पार्थ सामथान के पिता का निधन
'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) के एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) के फैंस के लिए बुरी खबर है। पार्थ के पिता का 19 अप्रैल को निधन हो गया। पार्थ के पिता की हालत गंभीर थी जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कहा जा रहा है शूटिंग के दौरान ही पार्थ को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिली थी। जैसे ही पार्थ पिता के पास पहुंचे कुछ देर बाद ही उनका निधन हो गया। पिता के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद ही एक्टर शूटिंग पर वापस लौट आए हैं।
अंगूरी भाभी को मिले चुनाव प्रचार के ऑफर्स
भाभी जी घर पर हैं शो की फेम अंगूरी भाभी की यानी अभिनेत्री शुभांगी अत्रे की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके किरदार को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल ही में शुभांगी ने खुलासा किया उन्हें बहुत सारे राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार करने के ऑफर मिले हैं। शुभांगी ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह कहकर सबको चौंका दिया कि इस वक्त उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए बहुत सारे राजनीतिक दलों की तरफ से ऑफर मिले हैं। और वो अब तक छह ऑफर ठुकरा चुकी हैं। लेकिन लोग अब भी उनके पीछे पड़े हुए हैं। हालांकि शुभांगी ने ऑफर देने वाली पार्टियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।
प्रिया बठीजा के रिश्ते में खटास की खबरें
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की जिंदगी में पति के साथ रिश्ते अच्छे न चलने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने साल 2017 में रायपुर के रहने वाले डीजे कंवलजीत सलूजा से शादी की थी। खबरों की मानें तो अब शादी के दो साल बाद दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए हैं कि तलाक तक की नौबत आ गई है। प्रिया बठीजा ने कंवलजीत सलूजा से 2017 में दूसरी शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 6 महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद प्रिया बठीजा मुंबई में अपने काम के चलते काफी व्यस्त हो गईं, वहीं कंवलजीत सलूजा रायपुर में ही रहे।