टेलीविजन एक्टर विवियन डीसेना (Vivian Dsena) निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। पत्नी वाहबिज दोराबजी (Vahbbiz Dorabjee) से विवियन के रिश्ते लंबे वक्त से ठीक नहीं चल रहे थे। यहां तक कि दोनों के तलाक लेने की खबरें आ रही थीं। इस बीच ऐसी खबरें भी आ रही थी कि विवियन की पत्नी ने 2 करोड़ के गुजारे भत्ते की मांग की। अब इस मामले में वाहजिब ने एक ओपन लेटर लिखा है।
इस टीवी एक्टर की पत्नी ने पहले मांगा तलाक, अब ओपन लेटर लिख कहा-'मेरी जिंदगी..'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, वाहबिज दोराबिज तलाक के लिए विवियन डिसेना से दो करोड़ रुपये मांग रही हैं। जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। बता दें कि जब वाहबिज से उनसे तलाक के लिए दो करोड़ रुपये मांगने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने एक ओपन लेटर लिखा, जिसमें ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। बता दें कि विवियन और वाहबिज दोराबजी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके बाद मामला तलाक तक पहुंच गया।
A post shared by Vahbiz Dorabjee (@vahbz) on
वाहजिब ने यह ओपन लेटर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- ये लेटर उन लोगों के लिए है जिन्हें मेरे तलाक की ज्यादा चिंता है, क्या आप लोग खुद की जिंदगी के कभी बुरे दौर से गुजरे हो, जहां आपको यह महसूस हुआ हो कि ये जिंदगी में ये मेरे साथ क्या हो रहा है, मैंने तो ना कहना चुना है, क्योकि मेरी जिंदगी कोई सर्कस नहीं है, सेलेब्स होने से पहले हर कोई इंसान होता है, ऐसे में मेरे भी कुछ इमोशन्स हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं। हालांकि विवियन ने साफ कर दिया था कि रिश्ते में सुधार की गुंजाइश बची नहीं है। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही थी कि दोनों के तलाक के बीच गुजारा भत्ता को लेकर पेंच फंसा हुआ हैं।
वाहबिज ने कहा था- 'एक पत्नी का अधिकार है कि वह अपने पति की संपत्ति में से 20 फीसदी हिस्सा मांग सकती है। मैं इस पर नहीं बोलना चाहती हूं कि मैंने क्या मांगा। मैं इस तरह के रिएक्शन से हैरान हूं जैसे कि हम लोग तलाक लेने वाले पहले सेलेब्रिटी कपल हों। लोग एलिमनी को लेकर इतने सरप्राइज क्यों हैं? यह फेज हम दोनों के लिए ही कठिन है।'