फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में मात देने के लिए एकता कपूर चलेंगी मास्टर स्ट्रोक, करेंगी कुछ ऐसा देखते रह जाएंगे कपिल शर्मा

Tue, 23 Apr 2019 05:32 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 23 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Ekta Kapoor Naagin 3 finale episode master stroke will hit the TRP
Arjun, Mouni and Karanvir - फोटो : file photo

कुछ दिन पहले 'नागिन 3' (Naagin 3) का प्रोमो सामने आया था जिसमें मौनी रॉय (Mouni Roy) की झलक नजर आई थी। तब से ऐसा कहा जा रहा था कि एकता कपूर जल्द ही शो में पुरानी नागिन यानी कि मौनी रॉय को वापस लेकर आ रही हैं। इस बीच ऐसी खबरें आर रही हैं कि मौनी रॉय इस शो में अकेले नहीं बल्कि करणवीर बोहरा के साथ वापसी करेंगी। खास बात यह है कि शो में करणवीर के अलावा अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) भी नजर आएंगे।

Ekta Kapoor Naagin 3 finale episode master stroke will hit the TRP
Arjun Bijlani and Mouni Roy - फोटो : file photo

खबरों की मानें तो मौनी, अर्जुन और करणवीर इस शो में केमियो करते नजर आएंगे। जब इस 'नागिन 3' (Naagin 3) में वापसी को लेकर अर्जुन बिजलानी से पूछा गया तो उन्होंने शो से जुड़ा नया खुलासा किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन ने इंटरव्यू के दौरान कहा- 'शायद यह मुमकिन है कि फिनाले में आपको मेरी, मौनी और करणवीर की धमाकेदार एंट्री देखने को मिले। फिलहाल हम लोग अपनी डेट्स पर काम कर रहे हैं।' 

Ekta Kapoor Naagin 3 finale episode master stroke will hit the TRP
Mouni Roy - फोटो : twitter

खबरों की मानें तो 'नागिन 3' का जो नया प्रोमो आया है उससे यह साफ हो गया है कि शिवन्या नागरानी बेला की मदद के लिए शो में वापसी कर सकती हैं। जिसमें उनका साथ अर्जुन बिजलानी और करणवीर बोहरा देते नजर आएंगे। कहा जा रहा है यह शो के फिनाले एपिसोड को धमाकेदार बनाने के लिए किया जा रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

All d #nagin fans ....wear ur seatbelts the craziest finale of the season is coming !!!! ... this may Bela is going to get help from a strange benefactor n an unfinished story will reach d most dramatic. End !!! Ppl who follow the #nagin universe SHE IS COMING !!!! #keepguessing #queenofnagins

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor Naagin 3 finale episode master stroke will hit the TRP
Naagin 3 - फोटो : twitter

'नागिन 3' के नए प्रोमो की बात करें तो उसमें बेला के अलावा एक और नागिन नजर आई। जो सीजन एक और दो की नागिन से मिलती जुलती है। जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता जाएगा आपको पता चल जाएगा कि यह दूसरी नागिन कोई और नहीं मौनी रॉय हैं। मौनी इस सीरियल में शिवन्या का रोल निभा चुकी हैं। आपको बता दें, 'नागिन 3' सीरियल पिछले हफ्ते टीआरपी में नंबर 3 पर था। ऐसे में में एकता कपूर का यह मास्टर स्ट्रोल टीआरपी में सभी सीरियल्स को मात दे सकता है। 

विज्ञापन
Ekta Kapoor Naagin 3 finale episode master stroke will hit the TRP
Naagin 3 - फोटो : twitter
'नागिन 3' में इस वक्त अंधका यानी की तापसी के इर्द गिर्द कहानी घूम रही है। सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अंधका इतनी ताकतवर है कि उसे हराना नागरानी बेला के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सीरियल में शिवन्या की एंट्री हो सकती है। जो अंधका को हराने में उसकी मदद करें। साथ ही बुराई का अंत कर अच्छाई को बरकरार रखे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed