एकता कपूर (Ekta Kapoor) के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) के लीड एक्टर पार्थ सामथान (Parth Samthaan) इन दिनों इमोशनल ट्रामा से गुजर रहे हैं। पार्थ सामथान के पिता का 19 अप्रैल को निधन हो गया था। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि पिता के अंतिम संस्कार के दो दिन बाद पार्थ शूटिंग पर लौट आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पार्थ ने 21 अप्रैल को 2 बजे की शिफ्ट ज्वाइन कर ली थी।
शूटिंग पर वापस लौटा एकता कपूर का ये लीड एक्टर, 2 दिन पहले ही हुआ है पिता का निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस वक्त पार्थ को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिली उस वक्त वह सीरियल की शूटिंग कर रहे थे। खबर मिलते ही पार्थ आनन फानन में पिता के पास अस्पताल पहुंचे। जिसके कुछ देर बाद ही पार्थ के पिता का देहांत हो गया। खबरों की मानें तो पार्थ पिता के दिल के बेहद करीब थे। दोनों के बीच बहुत अच्छी बांडिंग भी थी। कहा जा रहा है कि जैसे ही पार्थ के पिता के निधन की खबर मिली तो 'कसौटी जिंदगी के 2' की शूटिंग कैंसिल कर दी गई थी।
पार्थ साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपना घर मुंबई में खरीदा था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। इसी महीने सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस अवंतिका हुंडल के पिता का निधन हुआ था। अवंतिका हुंडल एकता कपूर के 'ये है मोहब्बतें' सीरियल में महिका का रोल निभा रही हैं। अवंतिका के पिता बॉलीवुड फिल्म 'उरी' में नजर आए थे।
'उरी' फिल्म में नवतेज हुंडल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह का रोल निभाया था। नवतेज हुंडल के निधन की जानकारी 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन' ने खुद सोशल मीडिया दी थी। 'सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिंटा)' ने ट्वीट किया- 'सिंटा नवतेज हुंडल के निधन पर शोक व्यक्त करता है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
#CINTAA expresses it’s deepest condolence on the demise of Shri Navtej Hundal.
May his soul Rest in Peace
The cremation is at Oshiwara Crematorium, Relief Rd, Prakash Nagar, Dnyaneshwar Nagar, Jogeshwari (W) at 11 am.@sushant_says @amitbehl1 @SuneelSinha @ayubnasirkhan pic.twitter.com/00kmfEUrML
आपको बता दें, नवतेज हुंडल फिल्म इंडस्ट्री में कई साल से सक्रिय थे। वह कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'खलनायक', 'तेरे मेरे सपने' और 'द विसपर्स' शामिल हैं। आखिरी बार नवतेज बड़े पर्दे पर 'उरी' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल, यामी गौतम, कीर्ति कुल्हारी, रजत कपूर के अलावा कई और एक्टर्स थे।