{"_id":"5cbd32fcbdec22145274c54e","slug":"priya-bathija-second-marriage-life-in-trouble-with-dj-kawaljeet-saluja","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या 2 साल में ही दूसरे पति से भी इस एक्ट्रेस के रिश्ते हुए खराब, तलाक की आई नौबत?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
क्या 2 साल में ही दूसरे पति से भी इस एक्ट्रेस के रिश्ते हुए खराब, तलाक की आई नौबत?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 22 Apr 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Priya Bathija
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की जिंदगी में पति के साथ रिश्ते अच्छे न चलने की खबरें आ रही हैं। उन्होंने साल 2017 में रायपुर के रहने वाले डीजे कंवलजीत सलूजा से शादी की थी। खबरों की मानें तो अब शादी के दो साल बाद दोनों के बीच रिश्ते इतने खराब हो गए हैं कि तलाक तक की नौबत आ गई है।
2 of 5
Priya Bathija
- फोटो : social media
प्रिया बठीजा ने कंवलजीत सलूजा से 2017 में दूसरी शादी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के 6 महीने बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। बताया जा रहा है कि शादी के बाद प्रिया बठीजा मुंबई में अपने काम के चलते काफी व्यस्त हो गईं, वहीं कंवलजीत सलूजा रायपुर में ही रहे।
3 of 5
Priya Bathija
- फोटो : social media
दोनों के बीच जब रिश्ते खराब होने लगे तो कंवलजीत सलूजा सब कुछ ठीक करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गए। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हुए और दोनों छोटी-छोटी बात पर लड़ने लगते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अब इन दोनों ने तलाक की अर्जी दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Priya Bathija
- फोटो : social media
हालांकि अभी तक प्रिया बठीजा और कंवलजीत सलूजा अपने तलाक और आपस में किसी भी तरह के मनमुटाव को लेकर खुद को कोई खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि प्रिया बठीजा की कंवलजीत सलूजा से मुलाकात 2016 में एक दोस्त के जरिए हुई थी। इससे पहले प्रिया ने 2009 में एक्टर जतिन शाह से पहली शादी की थी, लेकिन दो साल बाद उनका तलाक हो गया था।
विज्ञापन
5 of 5
Priya Bathija
- फोटो : social media
प्रिया बठीजा के वर्कफ्रेंट की बात करें तो इन दिनों वह सुपरनैचुरल सीरियल 'डायन' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह 'कसम से' और 'ख्वाहिश' जैसे कई सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। पर्दे पर दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।