फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'द कपिल शर्मा शो' की थ्रो बैक तस्वीर शेयर करते ही इंटरनेट पर छाईं अर्चना, होने लगी सानिया से तुलना

Fri, 06 Sep 2019 11:52 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 06 Sep 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show judge Archana Puran Singh shares throwback modelling photo
Archana Puran Singh - फोटो : amar ujala

'द कपिल शर्मा शो' में शो बतौर जज लाखों दिलों को जीतने वाली अर्चना पूरन सिंह फिल्मों में अभिनय के अलावा मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। एक जमाने में उन्होंने अपनी मॉडलिंग से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में अर्चना पूरन सिंह ने अपने मॉडलिंग के दिनों को याद करते हुए थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। 

The Kapil Sharma Show judge Archana Puran Singh shares throwback modelling photo
Archana Puran Singh - फोटो : social media

तस्वीर में अर्चना पूरन सिंह मिनी स्कर्ट, टॉप ड्रेस पहने और हाथों में रैकेट लिए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने बेहद दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मुझे नहीं पता कि ये तस्वीर कब और कहां से ली गई है। जाहिर है एक जमाना हो गया है। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Strike a pose... just do it! #throwbackmodelling I have no idea where or when this picture was taken. Zahir hai ek zamaana ho gaya! 🤭 #retrobollywood

A post shared by Archana Puran Singh (@archanapuransingh) on

The Kapil Sharma Show judge Archana Puran Singh shares throwback modelling photo
Archana Puran Singh - फोटो : instagram

अर्चना पूरन सिंह के फैंस भी उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए तारीफ भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं एक फैन ने तो अर्चना पूरन सिंह की तुलना टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा तक से कर डाली है। saggy1970 ने कमेंट में लिखा- 'सानिया पूरन मिर्जा।' इसके अलावा कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी तस्वीर में तारीफ भरे कमेंट किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show judge Archana Puran Singh shares throwback modelling photo
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : file photo

गौरतलब है कि हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी की गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर सामने आई थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। आयुष्मान सेठी अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं और साथ ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में फिलहाल वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर पोस्ट करने के चलते सुर्खियों में हैं। आयुष्मान की गर्लफ्रेंड का नाम संस्कृति जायना है। 

विज्ञापन
The Kapil Sharma Show judge Archana Puran Singh shares throwback modelling photo
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

संस्कृति जायना के साथ आयुष्मान ने कई तस्वीरें पोस्ट किए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संस्कृति गुरजार के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। वहीं संस्कृति और आयुष्मान एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं और लंबे वक्त से एक दूसरे के साथ हैं। बता दें कि हाल ही में अर्चना बेटे आयुष्मान से मिलने अमेरिका गई थीं जहां दोनों ने साथ में खूब मस्ती की थी। 


पढ़ें: अभिनेत्रियों को टक्कर देती है अर्चना के बेटे की गर्लफ्रेंड, मां-बाप ने फोटो पर किया ये कमेंट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed