{"_id":"5d0778c88ebc3e522f7efeac","slug":"the-woman-tantric-who-accused-tv-actor-karan-oberoi-of-rape-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 17 Jun 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करण ओबेरॉय
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक महिला पर झूठा केस फाइल करने का आरोप लगा है। दरअसल कुछ दिनों पहले करण पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने मुंबई पुलिस से शिकायत करके बताया था कि उनपर दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने चाकू से हमला किया और धमकी दी कि वो अपना केस जल्द वापस ले लें।
2 of 5
करण ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
दो दिन बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने उन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। उनमें से एक महिला के वकील का भाई था। उसने बताया कि महिला के वकील ने ही यह हमला करवाया था और उसे 10 हजार रुपये दिए थे। हालांकि गिरफ्तारी के पहले महिला ने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वह निर्दोष है और उसके पूर्व वकील ने उसे फंसाया है।
3 of 5
करण सिंह ओबेरॉय
इस बीच करण ओबेरॉय शनिवार को एक्ट्रेस पूजा बेदी के साथ एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। यह धरना #MenToo मूवमेंट के सपोर्ट में मुंबई के आजाद मैदान में किया गया था। यह प्रदर्शन महिलाओं द्वारा पुरुषों के खिलाफ कानून का गलत इस्तेमाल कर उनको फंसाने के मामलों में जागरुकता लाने के लिए आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan oberoi
- फोटो : social media
बता दें कि एक्टर पर महिला ज्योतिषी के रेप का आरोप लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीते दिनों करण को 50 हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया था। मामले की जांच अभी चल रही है।कोर्ट में करण ने बताया था कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे।
विज्ञापन
5 of 5
karan singh oberoi, shiney ahuja
- फोटो : social media
गौरतलब है कि 6 मई को एक महिला ज्योतिषी की शिकायत के बाद ओशिवारा पुलिस ने करण ओबेरॉय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया था। जिसके बाद 9 मई को अंधेरी कोर्ट ने करण को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।