सास-बहू ड्रामा सीरियल की भीड़ में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कॉमेडी सीरियल ने अपने लिए अलग जगह बना ली है। यह सीरियल लगभग 17 साल से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। अगर आप वीकएंड पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से हटकर कोई कॉमेडी शो देखना चाहते हैं तो 90’s के कॉमेडी सीरियल देख सकते हैं। अपने समय में ये कॉमेडी सीरियल दर्शकों को खूब पसंद आए। जानिए, ऐसे ही कुछ चर्चित कॉमेडी सीरियल्स के बारे में।
TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले ये कॉमेडी सीरियल भी हुए खूब फेमस, 90's में रहे जबरदस्त हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:18 AM IST
सार
कई साल से कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों का मनाेरंजन कर रहा है। इस शो की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। लेकिन यह अकेला कॉमेडी शो नहीं है जो चर्चा में है। 90’s में कई कॉमेडी सीरियल टेलीकास्ट हुए जिनकी चर्चा आज तक होती है।
विज्ञापन
