इन दिनों टेलीविजन स्टार्स पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं। टीवी शोज में अपनी दमदार एक्टिंग से कई सितारे ने फैंस का दिल जीत लिया तो कइयों को अपने खराब बर्ताव की वजह से शो से हाथ धोना पड़ा। आइए जानते हैं टीवी के कुछ ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिसकी वजह से मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
Television: अपनी मनमानी और रवैये के वजह से शो के बीच से आउट हुए ये टीवी स्टार्स, लिस्ट में शामिल हैं बड़े नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारस कलनावत
टीवी के पॉपुलर शो 'अनुपमा' से फेमस हुए पारस कलनावत ने शो बीच में ही छोड़ना पड़ा क्योंकि उन्होंने दूसरे शो को साइन कर लिया था। शो के प्रोडक्शन हाउस ने उनपर आरोप कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
करण सिंह ग्रोवर
टीवी के चर्चित शो 'कुबूल है' के लीड एक्टर करण सिंह ग्रोवर को उनके गुस्से और अनफ्रोफेशनल बिहेवियर की वजह से शो के मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
Bad Boy: नमोशी के सामने ही भावुक हो गए पिता मिथुन चक्रवर्ती, बोले- हां, इसलिए हूं मैं सबसे बुरा पिता!
गुरुचरण सिंह
पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोधी का रोल प्ले करने वाले गुरुचरण सिंह को ज्यादा पैसों की लालच की वजह से शो से हाथ धोना पड़ा था। शो के प्रोड्यूसर्स ने उनकी इस मांग को खारिज कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
ऋषभ सिन्हा
ऋषभ सिन्हा को भी 'कुबूल है' से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि प्रोड्यूसर्स उनके बर्ताव से खुश नहीं थे। इसके अलावा उन्होंने एक और शो साइन कर लिया था, जिसकी वजह से शो के मेकर्स ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन भी लिया और शो से बाहर निकाल दिया।