आपने अक्सर सुना होगा कि किसी बॉलीवुड फिल्म या टीवी शो पर विदेशी मूवीज को कॉपी करने के आरोप लगा है। अब तक कई ऐसे टीवी शो आ चुके हैं, जो विदेशी सीरियल्स की कॉपी हैं। इसमें कॉमेडी से लेकर डेली सोप भी शामिल है। आइए जानते हैं हम उन सभी शो के नाम जो विदेशी शोज की कॉपी हैं।
इन विदेशी सीरियल्स की नकल हैं ये शो, कपिल शर्मा का कॉमेडी भी इस लिस्ट में शामिल
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल
ये शो तो आपको जरूर याद होगा। हालांकि ये शो कर्लस से हटकर सोनी टीवी पर आने लगा था। फिलहाल ये पर बंद है। लेकिन कलर्स चैनल वाले इस शो ने कपिल शर्मा को कॉमेडी का सरताज बना दिया। दरअसल, कपिल ने ये शो एक ब्रिटिश टीवी शो 'द कुमार्स एट नं। 42' यानी Kumars at No। 42 से लिया गया था। यह ब्रिटिश शो 2001 से 2006 के बीच टेलीकास्ट किया गया था, जिसमें कॉमेडी नाइट्स की ही तरह एक दादी, एक अविवाहित आंटी, एक पड़ौसी और एक पत्नी थी और इस शो में कपिल की शो की तरह सितारे आते रहते थे और शो में कॉमेडी भी होती थी। हालांकि, कपिल ने कभी खुलकर यह बात स्वीकार नहीं की कि उनका शो इस विदेशी शो से इंस्पायर्ड है।
मेरी आशिकी तुमसे ही
कलर्स चैनल पर एकता कपूर के शो में से एक 'मेरी आशिकी तुमसे ही' अब टीवी पर्दे पर से गायब हो गया है। लेकिन इस शो को भी मशहूर 'वर्थरिंग हाइट्स' यानी Wuthering Heights से कॉपी किया गया है, जो एक ब्रिटेन का शो है। इस शो में भी एक नौकर को मालिक की बेटी से प्यार हो जाता है। ये शो कभी सबसे मशहूर शो में से एक था, फिलहाल ये बंद हो चुका है।
खतरो के खिलाड़ी शो में कई सारे सिलेब्स नजर आते हैं। इस शो को पहले अक्षय कुमार और अर्जून कपूर जैसे स्टार होस्ट कर चुके हैं। जबकि अब रोहित शेट्टी इसे होस्ट करते नजर आते हैं। इस शो को ब्रिटेन के एक रिएलीटी शो 'फियर फैक्टर' से लिया गया है। ये शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नाम से जाना जाता है।
एकता कपूर का एक और जाना-माना शो 'कुमकुम भाग्य' फिलहाल टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है। यह भी ब्रिटेन के एक शो 'सेंस एंड सेंसिबिलिटी’ से लिया गया था। यह जानकर आपको भी हैरानी होगी कि कुमकुम भाग्य फिलहाल टीवी का सबसे चहेता शो बना हुआ है।
कमेंट
कमेंट X