फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV Celebs: महज कुछ समय तक ही चल सकी इन टीवी सेलेब्स की शादी, एक कपल तो दो महीने में ही हो गया अलग

Mon, 06 Nov 2023 12:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 06 Nov 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
These TV Celebs parted their ways in very less time Sara Khan Ali Merchant Chahat Khanna Karan Singh Grover
टीवी के सितारे - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन की दुनिया में अक्सर सेलेब्स की शादी की खबरें आती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के साथ टीवी के कलाकार को लेकर भी ऐसी बातें सुनने को मिलती हैं। हालांकि, हमेशा साथ रहने का वादा करने के बाद भी बहुत से जोड़े परिस्थितियों का हवाला देते हुए अलग भी हो जाते हैं। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी बहुत कम समय में ही टूट गई।


Barbenheimer: बार्बी-ओपेनहाइमर की सफलता के बाद 'बार्बेनहाइमर' की तैयारी, कम बजट की कॉमेडी फिल्म पर हो रहा काम

These TV Celebs parted their ways in very less time Sara Khan Ali Merchant Chahat Khanna Karan Singh Grover
सारा खान-अली मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
सारा खान-अली मर्चेंट

अली मर्चेंट ने सारा खान से बिग बॉस के घर में शादी की थी। दोनों की शादी नेशनल टेलीविजन पर हुई थी। हालांकि, यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी। महज दो महीने में ही कपल ने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर लीं। बता दें कि अली ने हाल ही में तीसरी शादी भी कर ली है।

These TV Celebs parted their ways in very less time Sara Khan Ali Merchant Chahat Khanna Karan Singh Grover
चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
चाहत खन्ना

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं। कई टीवी शोज में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकीं चाहत ने साल 2006 में भरत नरसिंघानी से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। महज आठ महीने में भी यह शादीशुदा जोड़ा अलग हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
These TV Celebs parted their ways in very less time Sara Khan Ali Merchant Chahat Khanna Karan Singh Grover
स्नेहा वाघ - फोटो : सोशल मीडिया
स्नेहा वाघ

स्नेहा वाघ ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल में अलग मुकाम हासिल किया है। उनकी पहली शादी घरेलू हिंसा की वजह से टूटी थी। वहीं, दूसरी बार उन्होंने जब शादी की तब भी उनका यह रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं चल सका। इंटीरियर डिजाइनर अनुराग सोलंकी से शादी के आठ महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

विज्ञापन
These TV Celebs parted their ways in very less time Sara Khan Ali Merchant Chahat Khanna Karan Singh Grover
करण सिंह ग्रोवर श्रद्धा निगम - फोटो : Social media
करण सिंह ग्रोवर- श्रद्धा निगम

करण सिंह ग्रोवर की पहली शादी साल 2008 में टीवी अभिनेत्री श्रद्धा निगम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। श्रद्धा ने करण पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया था। चर्चा थी कि अभिनेता का अफेयर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' की कोरियोग्राफर निकोल से था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वजह से दोनों अलग हो गए थे।
Shark Tank India 3: अश्नीर ग्रोवर ने शो के आगामी सीजन के प्रोमो पर किया कटाक्ष, 12 शार्क को लेकर की ये टिप्पणी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed