मनोरंजन की बात हो तो छोटा पर्दा हमेशा से ही लगातार दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है। अक्सर ज्यादातर सीरियल में रोज कोई न कोई धमाका होता ही रहता है और दर्शक बेसब्री से अगले एपिसोड का इंताजर करते हैं। तो चलिए जानते हैं अनुपमा से लेकर ये हैं चाहते और इमली तक किस सीरियल में क्या है आज का अपडेट।
TV Serials Updates: पाखी को जाल में फंसाएगा अधिक...बेहोश इमली को किचन में छिपाएगी बड़ी मां, पढ़ें आज का सीरियल अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपमा
टीआरपी में हमेशा नंबर वन पर काबिज रहने वाला सीरियल अनुपमा इस बार भी दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है क्योंकि मौजूदा ट्रैक अनुपमा की बेटी पाखी और बरखा के भाई अधिक को लेकर चल रहा है और शो में हमेशा की तरह जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। अब तक अधिक सबके सामने यह मान चुका है कि वो पाखी को पसंद करता है लेकिन अगले एपिसोड में अधिक बरखा को बताएगा कि वह सिर्फ उसे फंसा रहा है।
इमली
सीरियल इमली भी इस बार टीआरपी लिस्ट में अपनी पोजिशन बनाए हुए है, क्योंकि इस समय दर्शकों को आर्यन और इमली की नजदीकियां काफी पसंद आ रही हैं लेकिन आने वाले एपिसोड में इमली की जान खतरे में पड़ने वाली है क्योंकि वह बेहोश हो जाती है और इसके बाद बड़ी मां यानी नर्मदा राठौर उसे किचन में छिपा देती है। वहीं मालिनी भी साजिश रचती नजर आएगी।
ये हैं चाहते
सीरियल 'ये हैं चाहते' की भी लंबी फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को इसकी कहानी काफी पसंद आती है, क्योंकि इस शो में भी लगातार ट्विस्ट और टर्न्स फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते रहते हैं। आने वाले एपिसोड में अरमान सारांश से झूठ बोलता नजर आएगा, ताकि कहीं वह रुद्राक्ष को ये न बता दे कि प्रीशा अरमान के साथ है। अरमान सारांश को बताता है कि प्रीशा अतीत को याद नहीं कर पा रही है और अगर उसने कुछ भी याद किया, तो यह उसकी जिंदगी को खतरे में डाल सकता है, ऐसे में वो अपनी दोस्त को अकेले कैसे छोड़ सकता है। इसके बाद सारांश प्रीशा को साथ ले जाने को कहता है, लेकिन अरमान उसे रोकने की कोशिश करेगा।
भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी ने भी इस समय दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और यही वजह है कि शो ने इस बार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि आज के एपिसोड की शुरुआत एना से होती है, जिसमें वह लक्ष्मी को बताती है का भाई स्ट्रेस में थे और उनका मूड ठीक नहीं था। इसके बाद जब लक्ष्मी कमरे में जाती है तो पूर कमरा बिखरा होता है। जिसके बाद वो सोचती है कि ऋषि शादी के बाद क्रेजी हो रहा है।